Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
सस्ते के चक्कर में केसर की जगह भुट्टे के बाल खा रहे हैं लोग! ऐसे करें असली की पहचान
केसर को दुनिया का सबसे महंगा मसाला कहा जाता है। की अंतरराष्ट्रीय बाजार में केसर की कीमत 3.5 लाख से 3.6 लाख रुपये प्रति किलो तक है। इसकी कीमत देखकर इसे लाल सोना भी कहा जाता है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दिखाया गया कि कैसे भुट्टे के बाल को लाल रंग देकर उन्हें छोटे-छोटे बारीक केसर की तरह काटकर केसर के नाम पर बेचा जा रहा है।
इसी वीडियो में एक शख्स ये भी बता रहा है कि कैसे नकली केसर को पहचान करके आप ठगने से या नकली केसर खाने से बच सकते हैं।

ऐसे करें नकली केसर की धागों की पहचान
इस वीडियो में शख्स बताता है कि असली केसर के धागे रंग नहीं छोडते हैं और पानी में मलने से घुल जाते है जबकि नकली केसर के धागे पानी में घुलते नहीं हैं। इसके अलावा और भी कई तरीके हैं जिनके जरिए आप असली-नकली केसर में फर्क पता कर सकते हैं।
स्वाद से पता लगाए
असली केसर में हल्का कड़वा स्वाद होता है, लेकिन इसका स्वाद ज्यादा तीखा नहीं होता। नकली केसर में या तो कोई स्वाद नहीं होगा या अत्यधिक मीठा हो सकता है, क्योंकि इसमें शक्कर या अन्य चीजों की मिलावट की जाती है।
सूंघकर पता लगाए
असली केसर की खुशबू मधुर और फूलों जैसी होती है, जिसमें हल्की मिट्टी की महक भी हो सकती है। नकली केसर की खुशबू या तो बहुत कम होती है या तेज़ कृत्रिम सुगंध सी प्रतीत होती है।
जलाकर देखे
असली केसर को जलाने पर यह तुरंत जल जाएगा और पीला या नारंगी रंग का धुआं छोड़ेगा। नकली केसर जलने पर काला धुआं छोड़ेगा, क्योंकि इसमें रसायन होते हैं।
बेकिंग सोडा और पानी से पता करें
एक कटोरी में थोड़ा पानी लें और उसमें बेकिंग सोडा मिलाएं। फिर उसमें केसर डालें। असली केसर डालने पर पानी का रंग पीला हो जाएगा। नकली केसर डालने पर पानी का रंग भूरा या अन्य अजीब रंग का हो सकता है।
धागों की बनावट से पहचानें
असली केसर के धागे पतले, समान और थोड़े सख्त होते हैं। नकली केसर के धागे मोटे हो सकते हैं और टूटने पर उनमें मिलावटी पदार्थ दिख सकते हैं।
कीमत से अंदाजा लगाए
असली केसर महंगा होता है, जबकि नकली या मिलावटी केसर सस्ते दामों में बेचा जाता है। बहुत कम दाम में मिलने वाला केसर असली नहीं हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
