Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
बच्चों के लिए खतरनाक है यह प्यारा लाल सॉस, जहर के समान केचअप देने से पहले जान लें 5 बड़े नुकसान
Ketchup Side Effects For Kids: केचअप बच्चों के पसंदीदा खाने का हिस्सा बन चुका है। फ्रेंच फ्राइज, समोसा, सैंडविच या पास्ता हर चीज में यह लाल सॉस बच्चों का ध्यान खींचता है। माता-पिता भी अपने बच्चे को खुश होकर केचअप देते हैं। कुछ तो ऐसे होते हैं जो स्कूल लंच बॉक्स में भी केचअप रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह स्वादिष्ट सॉस बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है? केचअप में उच्च मात्रा में चीनी, नमक और केमिकल्स पाए जाते हैं, जो लंबे समय में स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकते हैं।
माता-पिता अक्सर इसे स्वाद बढ़ाने और बच्चों को खाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए देते हैं, लेकिन यह उनकी सेहत के लिए धीमा जहर बन सकता है। आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, आइए जानते हैं कि न्यूट्रिशनिस्ट निकिता गुप्ता ने केचअप के बारे में क्या बताया और उसे खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं। साथ में ये भी कि केचअप बनता कैसे है?

कैसे बनता है केचअप
बाजार में मिलने वाला पैकेट बंद केचअप आप लोग बड़े शौक से खाते हैं। लेकिन क्या कभी सोचा है कि ये कैसे बनता है। न्यूट्रिशनिस्ट निकिता गुप्ता बहुत अच्छे से बताया कि केचअप बनता कैसे हैं। इसमें E415 (जैंथन गम) असल में एक घुलनशील फाइबर है जो इसबगोल जैसा ही। इसमें चीनी और नमक बहुत ज्यादा मात्रा में होता है। हालांकि कभी-कभी खाने से इसे कोई नुकसान नहीं होता है, लेकिन रोजाना खाना खतरे से खाली नहीं है।
केचअप के 5 बड़े नुकसान
बच्चों में मोटापा और शुगर लेवल बढ़ाना
केचअप में चीनी की मात्रा बहुत अधिक होती है। नियमित सेवन से बच्चों में मोटापा, डायबिटीज और शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है।
एलर्जी और पेट की समस्याएं
केचअप में पाए जाने वाले संरक्षक और रंग एलर्जी, पेट दर्द और अपच जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
दांतों की समस्याएं
उच्च शुगर और एसिडिक तत्व दांतों पर असर डालते हैं, जिससे कैविटी और दांत जल्दी खराब हो सकते हैं।
नियमित खाने की आदत बिगड़ना
स्वादिष्ट केचअप के कारण बच्चे सामान्य और पोषक तत्वों से भरपूर खाना कम खाना पसंद करते हैं।
हार्ट और लिवर पर असर
लंबे समय तक ज्यादा केचअप खाने से बच्चों के हार्ट और लिवर पर असर पड़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
