Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Priyanka Chopra के जेठ Kevin Jonas को हुआ ये स्किन कैंसर, जानें इस खतरनाक बीमारी के लक्षण
Kevin Jonas Skin Cancer Diagnosis: प्रियंका चोपड़ा की फैमिली से एक दुखभरी खबर सामने आई है कि प्रियंका चोपड़ा के जेठ और मशहूर सिंगर और सॉन्गराइटर केविन जोनस को स्किन कैंसर डायग्नोस हुआ है। जी हां, इसकी जानकारी खुद केविन जोनस ने इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए देते हुए बताया है कि इसके लिए उनकी सर्जरी हुई है।
केविन ने वीडियो शेयर करते हुए अपने कैंसर की जानकारी देते हुए बताया कि मैं अपने सिर से बेसल सेल कार्सिनोमा हटा रहा हूं, उन्होंने कैमरे में अपनी स्किन से जुड़ी असामान्यता को भी दिखाया।

वीडियो में केविन ने कहा कि हां, यह वास्तव में एक छोटा सा त्वचा कैंसर है, जो बढ़ना शुरू हो गया है। अब मुझे इसे हटाने के लिए सर्जरी करानी होगी। इस वीडियो को शेयर करते हुए केविन ने इसके कैप्शन में भी इस बीमारी जिक्र भी किया है। हालांकि अब सर्जरी के बाद केविन की हालत में सुधार आया है।
आपको बता दें कि बेसल सेल कार्सिनोमा स्किन कैंसर का एक प्रकार होता है। आइए जानते हैं कि ये कितनी घातक बीमारी साबित हो सकती है।
बेसल सेल कार्सिनोमा क्या है? ( What is basal cell carcinoma )
मेयो क्लिनिक के अनुसार बेसल सेल कार्सिनोमा एक प्रकार का स्किन कैंसर है, जो बेसल कोशिकाओं में शुरू होता है। यह कोशिका स्किन के भीतर पुरानी कोशिकाओं के मरने पर नई त्वचा कोशिकाओं का निर्माण करती है। अक्सर यह कैंसर स्किन पर थोड़ी पारदर्शी गांठ के रूप में नजर आता है। हालांकि यह धीरे-धीरे अन्य रूप भी ले सकता है। इसलिए वक्त रहते इसका पता लगाकर इलाज जरूरी है।

लक्षण (Basal Cell Carcinoma Symptoms )
- बेसल सेल कार्सिनोमा में घाव अक्सर चेहरे और कानों के आसपास वाले क्षेत्र पर दिखाई देता हैं।
- इसमें आपका घाव फट सकता है या फिर खून भी बह सकता है।
इस कैंसर के घाव होने पर अक्सर ब्लड वेसेल्स भी दिखाई देते हैं।
- ये कैंसर ज्यादातर आपके नाक या चेहरे के अन्य हिस्से में शुरु होता हैं और नजर आ सकता है।
- बेसल सेल कार्सिनोमा बहुत धीरे-धीरे बढ़ता है और सूरज के ज्यादा संपर्क में आने की वजह से यह कैंसर होने का खतरा रहता है।
इलाज (Basal Cell Carcinoma Treatment)
इस तरह के कैंसर में घाव या गांठ को हटाकर इसे आगे बढ़ाने से रोकने के लिए सर्जरी की मदद ली जाती है ताकि ये कैंसर अन्य कोशिकाओं तक न पहुंचे।
कब जाएं डॉक्टर के साथ
अगर आप अपनी त्वचा में किसी भी तरह की अनियमिता या किसी तरह का परिवर्तन देख रहे हैं, जो काफी समय से ठीक होने की जगह बिगड़ता या फैलता जा रहा है, तो ऐसे में आप अपने डॉक्टर से सलाह लें। बेसल सेल कार्सिनोमा कैंसर का समय रहते इलाज न हुआ तो यह आपकी बाकी त्वचा और शरीर में फैल सकता है। लेकिन यह आपकी त्वचा के नीचे मौजूद हड्डी या टिश्यू में जाकर फैल सकता है। इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए कई उपचार है जिनके जरिए आप इस कैंसर से छुटकारा पा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
