Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व
Winter Dehydration की वजह से बिगड़ी थी पटना वाले खान सर की तबीयत, सर्दियों में क्यों है यह गंभीर समस्या?
पटना के मशहूर शिक्षक खान सर को हाल ही में डिहाइड्रेशन और बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें फौरन इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों के मुताबिक, डिहाइड्रेशन के कारण उनकी सेहत पर गंभीर प्रभाव पड़ा। सर्दियों में लोग पानी पीना कम कर देते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है, इस कंडीशन को 'विंटर डिहाइड्रेशन' कहा जाता है। यह शरीर में कमजोरी, थकान, और बुखार जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। पर्याप्त पानी पीकर और हाइड्रेटेड रहकर इस समस्या से बचा जा सकता है।

डिहाइड्रेशन के लक्षण
डिहाइड्रेशन के कई लक्षण होते हैं जो शरीर में पानी की कमी की ओर संकेत करते हैं। सबसे आम लक्षण प्यास लगना है, लेकिन सर्दियों में यह हमेशा महसूस नहीं होता।
- शरीर में पानी की कमी से थकान और कमजोरी महसूस होती है।
- सिरदर्द, चक्कर आना, और कभी-कभी बेहोशी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
- डिहाइड्रेशन के कारण मुंह सूखने लगता है, होंठ फट जाते हैं, और त्वचा रूखी व बेजान हो जाती है।
- पेशाब की मात्रा कम हो जाती है और उसका रंग गहरा पीला हो जाता है। - इसके अलावा, पाचन तंत्र पर असर पड़ने से कब्ज की समस्या हो सकती है। इन लक्षणों से बचने के लिए नियमित रूप से पर्याप्त पानी पीना आवश्यक है।
हो सकती हैं ये समस्याएं
डिहाइड्रेशन से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जो कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है। पानी की कमी के कारण खून गाढ़ा हो जाता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ता है और दिल पर ब्लड पंप करने का दबाव बढ़ जाता है। यह स्थिति हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकती है।
डिहाइड्रेशन का असर पाचन तंत्र पर भी पड़ता है, जिससे कब्ज की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, पानी की कमी के कारण शरीर डिटॉक्स नहीं हो पाता, जिससे टॉक्सिन्स के शरीर में जमा होने से किडनी में पथरी बनने का जोखिम बढ़ जाता है। इसके अलावा लिवर भी डैमेज हो सकता है। इन समस्याओं से बचने के लिए नियमित रूप से पर्याप्त पानी पीना और शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है।
सर्दियों में डिहाइड्रेशन से कैसे बचे?
- सर्दियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है।
- ठंड के मौसम में भी दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। अपने साथ पानी की बोतल रखें और थोड़े-थोड़े समय पर पानी पिएं।
- गर्म चाय, सूप, या कॉफी का सेवन करें, लेकिन इनमें चीनी और क्रीम कम डालें।
- फलों और सब्जियों का सेवन बढ़ाएं, जैसे खीरा, संतरा, गाजर, जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है।
- सूप और दलिया जैसे खाद्य पदार्थ न केवल पोषण देते हैं, बल्कि शरीर को हाइड्रेट भी रखते हैं।
- नमक की अधिक मात्रा से बचें, क्योंकि यह डिहाइड्रेशन को बढ़ा सकता है। कमरे में ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें ताकि हवा में नमी बनी रहे। शराब और कैफीन का सेवन सीमित करें, क्योंकि ये डिहाइड्रेशन का कारण बन सकते हैं।
- स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, जैसे डायबिटीज, पर विशेष ध्यान दें और शरीर को नियमित रूप से हाइड्रेटेड रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
