Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बीमार करके बॉडी का सारा खून चूस लेंगे गद्दे-बेड में भरे खटमल, बचने के लिए करें ये 5 काम
Khatmal Se Hone Wali Bimari Or Upay : बारिश की वजह से नमी-सीलन, धूप की कमी और गंदगी की वजह से गद्दे-बेड और बिस्तर में खटमल की आबादी बढ़ने लगती हैं और रात को जब आप बिस्तर पर सोने जाते हैं तो ये काट काट कर आपको बेहाल कर डालते हैं। खटमल नींद तो खराब करते ही हैं, साथ ही ये आपकी सेहत के लिए भी खतरा है। खटमल के आंतों में 40 से ज्यादा रोगाणु पाए जाते हैं जो काटने या आपके घुले घावों के संपर्क मं आने से आप बीमार हो सकते हैं।
अगर आपके घर में भी बेड बग यानी खटमलों का आतंक है और आप कई तरह के उपाय करके थक चुके हैं, तो इन घरेलू उपायों से छुटकारा पाया जा सकता है।
समय रहते खटमलों से छुटकारा पाना जरुरी है क्योंकि इनके काटने पर शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि खटमल काटने से शरीर में क्या समस्याएं हो सकती हैं और कैसे खटमलों से छुटकारा पाया जा सकता है-

खुजली की समस्या
खटमल काटने पर खुजली होना आम बात है। लेकिन अगर कोई खटमल ऐसी ही जगह पर बार-बार काटता रहे तो ये आम बात नहीं है। ऐसे में उस हिस्से पर तेज खुजली के साथ लाल निशान बन जाते हैं और त्वचा में खिंचाव महसूस होता है।
बन जाते हैं फफोले
आमतौर पर खटमल उन क्षेत्रों पर काटते हैं जो आपके उनकी पहुंच में होते हैं, जैसे कि चेहरा, गर्दन, हाथ और पैरों का खुला हुआ हिस्सा। इसके काटने से खुजली की समस्या होती है लेकिन कुछ मामलों में फफोले बन जाते हैं। जिन्हें फोड़ने पर पानी निकलता है।
एलर्जिक शॉक
जिन लोगों का इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होती है, उनको एलर्जी, अस्थमा जैसी बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में वे एलर्जिक शॉक का शिकार हो जाते हैं। अगर इन लोगों को खटमल काट ले तो उन्हें जल्दी इलाज करवाना चाहिए। अगर वे इसे नजर अंदाज करते हैं तो गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
खटमल होने के संकेत
सामान्य खुजली की तुलना में आप सोकर उठते हैं, तो समझ जाएं कि आपके आसपास खटमल हो सकते हैं। इसके अलावा इन लक्षणों से भी समझें कि आसपास खटमल हो सकते हैं-
- अगर आपको चादर, बिस्तर, कपड़े पर जंग जैसे निशान दिखें, तो ये खटमल के मल-मूत्र के भी हों सकते हैं। इससे भी आप अनुमान लगा सकते हैं कि खटमल आपके आसपास हैं।
- यदि आपको अपने बिस्तर, चादर या कपड़ों पर खून के धब्बे दिखाई दें तो हो सकता है कि वो निशान खटमल के कारण बने हों।
- खटमल की कारण घर में तेज गंध फैली रहती है, जिससे भी हम अनुमान लगा सकते हैं कि आपके आसपास खटमल है।

नीम का तेल का स्प्रे
नीम के पत्ते और नीम का तेल भी खटमल भगाने का एक आसान और कारगर उपाय है। नीम के पत्तों को खटमल के अड्डों पर रख दीजिए। आप चाहें तो नीम के तेल का स्प्रे कर सकते हैं। इससे खटमल परेशान होकर भाग जाएंगे।
विनेगर का इस्तेमाल
विनेगर का उपयोग बेडबग को मारने के लिए भी किया जाता है। जहां भी लगें कि सपर पहले किनारों पर लगा दें, इससे ये कीट बाहर नहीं भाग पाएंगे। फिर इस विनेगर को एक स्प्रे बोतल में भरकर अच्छे से छिड़क दें। इससे सारे खटमल सुखकर मरने लगेंगे। ध्यान रखें कि विनेगर में जरा भी पानी नहीं मिला होना चाहिए।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा का छिड़काव करके आप बेड बग्स से छुटकारा पा सकते हैं। क्योंकि इसके संपर्क में आते ही ये कीट डिहाइड्रेशन से मरने लगते हैं। ऐसे में खटमलों की संभावित ठिकानों पर सुखा बेकिंग सोडा छिड़ककर 3 दिन के लिए छोड़ दें। यह ध्यान रखें कि इस प्रक्रिया से कीटों को खत्म करने में थोड़ा समय लगता है। बेकिंग सोडा का छिड़काव आपको महीने भर करना पड़ सकता है। साथ ही हर बार मरे हुए कीटों को हटाने के लिए साफ-सफाई भी करनी पड़ती है।
कीटनाशक दवा का करें इस्तेमाल
यदि आप केमिकल विकल्पों को इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो खटमल के लिए विशेष रूप से बनाए गए कीटनाशक दवा को बाजार से खरीद सकते हैं।
दालचीनी का स्प्रे
दालचीनी के प्रयोग से भी खटमल भाग जाते हैं। इसके लिए आपको एक बर्तन में दालचीनी, अदरक, काली मिर्च और लौंग को कूट कर पानी में उबाल लेना है। इसे खूब उबालिए ताकि पानी उबल उबल कर आधा रह जाए। अब इस पानी को स्प्रे की बोतल में भरकर खटमलों के अड्डों पर स्प्रे कीजिए। कमरे का टैंपरेचर उस दौरान हाई रखिए। कुछ ही देर में खटमल मर जाएंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
