Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Kidney Stone: बच्चे में यूरिन से जुड़े दिखें लक्षण तो न करें इग्रोर, किडनी स्टोन का हो सकता है संकेत

पथरी होना एक आम समस्या बनती जा रही है। खासकर किडनी स्टोन होने पर व्यक्ति को बहुत ज्यादा दर्द का सामना करना पड़ता है। आज के समय में बच्चों में भी किडनी स्टोन की समस्या बढ़ती जा रही है। जिस दर्द को बड़े नहीं सह पाते हैं, बच्चों के लिए वो दर्द सहना बहुत बड़ी बात हो जाती है। गलत लाइफस्टाइल और खानपान के कारण की बच्चे किडनी स्टोन का शिकार हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं बच्चे के किडनी स्टोन होने के क्या कारण, लक्षण और इलाज के बारे में ...

किडनी में स्टोन होने के कारण
किडनी की पथरी तब होती है जब यूरिन में कैल्शियम, ऑक्सालेट और यूरिक एसिड बनता है। आइए जानते हैं किडनी स्टोन होने के अन्य कारणों के बारे में...
1. डिहाइड्रेशन
पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीने से आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है जो किडनी की पथरी का कारण बन सकता है।
2. डाइट
सोडियम, प्रोटीन और चीनी से भरपूर डाइट किडनी की पथरी के खतरे को बढ़ा सकता है। साथ ही, ऑक्सालेट से भरपूर फूड्स, जैसे कि पालक, चॉकलेट और नट्स, कैल्शियम ऑक्सालेट भी स्टोन के खतरे को बढ़ा सकता है।
3. मेडिकल कंडीशन
कुछ मेडिकल कंडीशन जैसे हाइपरपरथायरायडिज्म, रीनल ट्यूबलर एसिडोसिस किडनी की पथरी के खतरे को बढ़ा देता हैं।
4. जेनेटिक
अगर आपके घर में किसी को किडनी स्टोन है तो ये कारण भी बच्चों में किडनी की पथरी होने का संभावना को बढ़ा सकता है।
5. मोटापा
बहुत ज्यादा वजन होना भी किडनी में स्टोन के जोखिम का कारण बन सकता है।

बच्चों में किडनी की पथरी के लक्षण
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डायबिटीज एंड डाइजेस्टिव एंड किडनी डिजीज के अनुसार बच्चों में किडनी स्टोन के यह लक्षण हो सकते हैं-
1. पीठ, पेट के निचले हिस्से या कमर में बहुत ज्यादा दर्द होना।
2. यूरिन में गुलाबी, लाल या भूरे रंग का खून आना, जिसे हेमट्यूरिया के नाम से भी जाना जाता है।
3. बार-बार यूरिन आना।
4. यूरिन करते समय दर्द होना।
5. यूरिन करने में परेशानी का सामना करना।
6. यूरिन से बदबू आना
7. बच्चों में चिड़चिड़ापन होना
अगर बच्चों में इनमें से कोई भी लक्षण नजर आए तो आप तुरंत अपने बच्चे को डॉक्टर के पास चेकअप के लिए ले जाएं। क्योंकि इन लक्षणों को नजरअंदाज करना बच्चों में किडनी में स्टोन की समस्या को बढ़ा सकता है।

किडनी में पथरी का इलाज
किडनी की छोटी पथरी बिना इलाज के यूरिन मार्ग से निकाली जा सकती है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डायबिटीज एंड डाइजेस्टिव एंड किडनी डिजीज के मुताबिक बच्चों में किडनी स्टोन की समस्या बहुत ज्यादा दर्दनाक बन सकती है, जिसको तुरंत ठीक करने की जरूरत होती है।
1. शॉक वेव लिथोट्रिप्सी
शॉक वेव लिथोट्रिप्सी NIH एक्सटर्नल लिंक किडनी स्टोन को छोटे-छोटे टुकड़ों में ब्लास्ट करने के लिए बच्चे के शरीर के बाहर से काम करता है। जिसके बाद किडनी स्टोन के छोटे-छोटे टुकड़े यूरिन के जरिए बाहर निकल जाता है।
2. सिस्टोस्कोपी और यूरेरोस्कोपी
सिस्टोस्कोपी के दौरान, डॉक्टर ब्लैडर के अंदर स्टोन को ढ़ूंढने के लिए पतली ट्यूब डालते हैं। वहीं यूरेरोस्कोपी के दौरान, ब्लैडर और किडनी की परत को देखने के लिए एक लंबे और पतले उपकरण का उपयोग किया जाता है।
3. पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटोमी
किडनी की पथरी गुर्दे की पथरी का पता लगाने और निकालने के लिए नेफ्रोस्कोप का इस्तेमाल किया जाता है। डॉक्टर पीठ में बने एक छोटे से कट के जरिए उपकरण को सीधे गुर्दे में डालते हैं और लेजर का यूज करते स्टोन को तोड़ा या निकाला जाता है।

किडनी स्टोन का होम ट्रीटमेंट
अगर किसी बच्चे के किडनी में पथरी के लक्षण नजर आए तो तुरंत डॉक्टर को दिखाने की जरूरत होती है। किडनी स्टोन एक गंभीर समस्या बन सकती है। इसलिए डॉक्टर से ट्रीटमेंट जरूर करवाएं। लेकिन इसके साथ आप इन घरेलू नुस्खों को भी अपना सकते हैं। जिससे आप किडनी स्टोन के दर्द से राहत पा सकते हैं।
1. हाइड्रेशन
किडनी स्टोन को बाहर निकालने में मदद करने के लिए अपने बच्चे को खूब पानी पीने के लिए कहें। बच्चों के लिए एक दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीने का लक्ष्य निर्धारित करें।
2. नींबू का रस
नींबू के रस को पानी में मिलाकर पीने से किडनी स्टोन से राहत मिलती है। नींबू का रस किडनी स्टोन को तोड़ने में मदद कर सकता है और उसे बढ़ने से रोक सकता है।
3. पैन किलर
एसिटामिनोफेन या इबुप्रोफेन जैसे ओवर-द-काउंटर पैन किलर किडनी की पथरी से जुड़े दर्द को रोकने में मदद करते है। लेकिन अफने बच्चों को कोई भी दवाई देने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
4. बेलेंस डाइट
किडनी स्टोन होने पर बच्चे की डाइट में एक संतुलित आहार शामिल करें। जिसमें बहुत सारे फल और सब्जियां शामिल हों। बच्चों को फास्ट फूड्स खिलाने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
