Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
कोंकणा सेन की तरह आप भी हैं स्मोकिंग की लत से परेशान, बीड़ी-सिगरेट छोड़ने के लिए करें ये 5 काम
कोंकणा सेन शर्मा बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। कोंकणा जल्द ही नेटफ्लिक्स की सीरीज 'किलर सूप' में नजर आएंगी। हाल ही में TOI से हुए एक इंटरव्यू में कोंकणा ने अपने स्मोकिंग हैबिट्स पर बात करते हुए कहा वो ज्यादा स्मोकिंग नहीं करती हैं लेकिन वो थोड़ी बहुत स्मोक की आदत को भी पूरी तरह खत्म कर देना चाहती हैं।

स्मोकिंग करने वाले लोगों के साथ अक्सर यह दिक्कत होती है कि उन्हें बार-बार स्मोक करने की इच्छा होती है। ऐसे में वे चाहकर भी धूम्रपान की आदत नहीं छोड़ पाते हैं। अगर आप सिगरेट की लत छोड़ना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपनी इच्छाशक्ति को मजबूत बनाएं।
आप चाहें तो सिगरेट की लत छुड़ाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। तो आइए, जानते हैं स्मोकिंग की लत छुड़ाने के कुछ घरेलू उपाय
दालचीनी
स्मोकिंग की आदत से छुटकारा पाने के लिए आप दालचीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। दालचीनी में विटामिन, प्रोटीन, सोडियम, थाइमीन, फॉस्फोरस और कैल्शियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका तीखा और कड़वा स्वाद सिगरेट की तलब को कम करता है। दालचीनी दिमाग की एक्टिविटीज को बढ़ाती है और तनाव को कम करती है। जब भी आपको सिगरेट पीने का मन हो, आप दालचीनी का एक छोटा टुकड़ा मुंह में रखकर चूसते रहें।
शहद
शहद के सेवन से स्मोकिंग की लत को छोड़ने में मदद मिलती है। शहद में विटामिन, प्रोटीन और मिनरल होते हैं, जो सिगरेट की तलब को कम करने में मददगार हो सकते हैं। स्मोकिंग की आदत से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो रोज एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद डालकर पिएं। इससे शरीर को कई तरह के लाभ होते हैं।

मुलेठी की दातून
अगर आप को रास्ते से गुजरते हुए स्मोकिंग का मन करने लगता है तो आप मुलेठी की दातून साथ रखा करें और जब ज्यादा मन करे तो उसे चबाने लगें। ऐसा करने से आपकी स्मोकिंग की इच्छा कम हो जाएगी।
ग्रीन टी
इसके अलावा एंटीइंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर ग्रीन टी पीना भी फेफड़ों से निकोटिन को खत्म करने में फायदेमंद साबित हो सकती है।
कुछ चबाएं
सिगरेट पीने से ध्यान हटाने के लिए कुछ और चबाते रहना फायदेमंद साबित हो सकता है। शुगरलेस च्विंगम चबाएं या फिर आसपास कोई टॉफी, बिस्कुट, फल या स्नैक्स रखें। इससे होगा यह कि आपको सिगरेट पीने का मन करेगा तो आप कुछ और खा-पीकर अपनी क्रेविंग्स को शांत करने की कोशिश कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
