Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Tips for Kidney Health: गर्मियों में किडनी का कैसे रखें ख्याल? जानिए क्या खाना चाहिए और क्या करने से बचे
गर्मियों का मौसम आते ही सेहत का खास ख्याल रखना जरुरी है, ऐसे में जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत पड़ती है। गर्मी के मौसम में गुर्दे को द्रव और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने के लिए मेहनत करनी पड़ती है और गर्मी बढ़ने पर एक्स्ट्रा देखभाल की जरुरत होती है। अगर गर्मियों के मौसम में किडनी का सही ख्याल न रखें जाये तो यह दूसरी बड़ी बीमारियों का कारण बन सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं गर्मियों के मौसम में किडनी का ध्यान कैसे रखें।
प्रयाप्त मात्रा में पानी पिएं
किडनी के स्वास्थ्य के लिए प्रायप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी पीना किडनी के लिए सबसे अच्छा साधन है। अगर आप भी गर्मियों के मौसम में किडनी को हेल्थी बनाएं रखना चाहते हैं तो कम से कम 10 से 12 गिलास पानी जरूर पिएं। ऐसे में आप पानी वाले फलों का सेवन भी कर सकते हैं। शरीर में पानी की कमी से पथरी बनने की आशंका बढ़ती है, साथ ही, बुजुर्गों में इसकी वजह से गुर्दों यानी किडनी को क्षति पहुंच सकती है। ऐसे में भरपूर मात्रा में पानी पिएं।

सेहतमंद आहार खाएं
अक्सर हम गलत लाइफस्टाइल के चलते ऑयली फ़ूड का सहारा लेते हैं, मगर यह किडनी के स्वास्थ्य के लिए सबसे खतरनाक होता है। ऐसे में आप गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा फलों और सब्जियों से भरपूर, कम सोडियम युक्त आहार खाएं और प्रोसैस्ड मीट जैसे आहार से दूरी बनाएं।
धूम्रपान से बचें
धूम्रपान किडनी के लिए जानलेवा हो सकता है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में किडनी का ध्यान रखना चाहते हैं तो धूम्रपान न करें। समय समय पर डॉक्टर से मिल कर पूरे शरीर का चेकउप करवाएं।
दर्द निवारक दवाओं के सेवन से बचें
कुछ एक्सपर्ट्स के मुताबिक़ किडनी पर दर्द से राहत दिलाने वाली दवाओं का बहुत ख़राब असर पड़ता है, अगर आपको भी मेडिकल स्टोर से दर्द निवारक दवाएं लेकर खाने की आदत है तो आपको सतर्क रहे और बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा न खाएं किडनी की सेहत के लिए बेहद बुरा होगा।
वजन न बढ़ने दें
यह बात तो सभी जानते हैं की वजन बढ़ने से सेहत को कई तरह के नुकसान होते हैं। ऐसे में मोटापा किडनी के लिए भी अच्छा नहीं है। समय समय पर डॉक्टर से मोटापे की जांच करवाएं और देखें की मोटापा बढ़ने का कारण क्या है। मोटापा न बढ़ें इसके लिए आप अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखें।
नियमित व्यायाम करें
एक्सरसाइज किसी भी बीमारी को जड़ से खत्म करने में मदद करता है। नियमित व्यायाम रक्तचाप को कम करके और मधुमेह और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करता है जिससे किडनी पर ज्यादा असर नहीं पड़ता और किडनी खराब होने का जोखिम कम रहता है।
डॉक्टर से नियमित जांच करवाएं
नियमित किडनी फंक्शन टेस्ट किसी भी समस्या का जल्द पता लगाने में मदद कर सकते हैं और गंभीर या पुरानी गुर्दे की पथरी के लिए सर्जिकल से बच सकते हैं जिससे समय रहता उपचार करवा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
