Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
घूटनों के रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद पेशेंट का ख्याल रखने में आ रही मुश्किल, इन टिप्स से लें मदद
घूटनों के रिप्लेसमेंट सर्जरी से उबरना किसी के लिए भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। खासकर अगर ऐसे मौके पर आपको किसी अपने का साथ न मिले। ऐसे में नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद जरूरी है कि आप किसी अपने की मदद जरूर लें। घूटनों की सर्जरी के बाद कई लोगों के लिए शुरूआत के कुछ दिन बहुत मुश्किल होते हैं।
नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद लोग चलने फिरने से डरते है। अपने दम पर कहीं भी आना-जाना उनके लिए मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आपके किसी अपने के घूटनों के रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई है और आप उनकी देखभाल कर रहे हैं तो आपको न सिर्फ उनकी देखभाल करने की जरूरत होती है, बल्कि उनका कॉन्फिडेंश बढ़ाने की भी जरूरत होती है। लेकिन आप इन टिप्स की मदद से नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के मरीज की अच्छे से देखभाल कर पाएंगे। जिससे वो उनकी अच्छी देखभाल हो पाएगी और वो जल्दी ह रिकवर हो पाएंगे।

नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद केयर करने के टिप्स
1. डॉक्टर के निर्देशों का करें पालन
नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद जल्दी और अच्छे से रिकवर होने के लिए डॉक्टर आपको कुछ निर्देश देते हैं। जिसका पालन करना बहुत जरूरी होता है। पेशेंट की देखभाल करने वाले डॉक्टर के दिए निर्देशों को अच्छे से समझने और उनका पालन करे की पूरी कोशिश करें।
2. सर्जरी की जगह को रखें साफ
नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद इंफेक्शन फैलने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। जिससे बचने के लिए आपको सर्जरी वाली जगह को साफ रखना और गिला होने से बचाना बहुत जरूरी है। सर्जरी की जगह को क्लिन कैसे रखना है इस बारे में आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं, ताकि किसी भी तरह के इंफेक्शन को होने से बचा सकें।
3. हेल्दी वजन करें मेंटेन
ज्यादा वजन आपके घूटनों पर दबाव डाल सकता है और आपके इलाज की प्रक्रिया को भी धीमा कर सकता है। अपने घुटने पर तनाव कम करने और जल्दी रिकवर होने के लिए हेल्दी वजन मेंटेन करने की पूरी कोशिश करें। ताकि आप जल्दी ठीक हो सकें।
4. समय पर दें दवाएं
सर्जरी के बाद अक्सर दर्द को बर्दाश्त करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। जिससे बचने के लिए आप पेशेंट को डॉक्टर की बताई गई दवाओं को समय पर दें। दवा देने के समय और सही दवा देने से पेशेंट जल्दी रिकवर हो सकता है।
5. सहायक उपकरणों का करें इस्तेमाल
आपका डॉक्टर सर्जरी के बाद सुरक्षित रूप से घूमने में मदद करने के लिए आपको कुछ उपकरण यूज करने की सलाह दे सकते हैं जैसे बैसाखी या वॉक। आप भी अपने पेशेंट के लिए ऐसे उपकरण खरीदें ताकि वो इनका इस्तेमाल कर जल्दी चलना-फिरना शुरू कर सकें।
6. फिजिकल थेरेपी से लें मदद
घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद फिजिकल थेरेपी बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉक्टर मरीज को घुटने में ताकत, गतिशीलता और लचीलापन पाने में मदद करने के लिए फिजिकल थेरेपी की मदद लेने की सलाह दे सकते हैं।
7. बड़ी एक्टिविटी करने से बचें
घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद दौड़ना, कूदना, या भागने वाले खेलों से बचने की पूरी कोशिश करें। ऐसी एक्टिविटी आपके घुटने पर बहुत ज्यादा दबाव डाल सकती हैं और इलाज को और लंबा कर सकती है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
