Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
World Bicycle Day: कैसे और कब हुई विश्व साइकिल दिवस की शुरुआत, जानिए शुरू होने की वजह
चार कदम की दूरी पर जाने के लिए भी लोग रिक्शा, बाइक, स्कूटी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन पहले के समय में ज्यादातर लोग या तो पैदल चलना पसंद करते थे या फिर थोड़ी लंबी दूरी के लिए साइकिल का इस्तेमाल करते थे। जिस कारण फिजिकली वो काफी एक्टिव रहते थे और उनकी सेहत भी बेहतर रहती थी।
टेक्नोलॉजी के बढ़ने के साथ लोग पैदल चलने और साइकिल के इस्तेमाल से परहेज करने लगे, और अपनी सुविधा के अनुसार बाइक, स्कूटर का इस्तेमाल ज्यादा करने लगे हैं। जिसका नतीजा लोगों के सेहत पर साफ देखा जा सकता है। इन परिवहनों के इस्तेमाल से ना सिर्फ आपके सेहत पर गलत असर पड़ रहा है बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसे में लोगों को साइकिल के इस्तेमाल के फायदे बताने के उद्देश्य से हर साल 3 जून को वर्ल्ड साइकिल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आइए जान हैं इस दिन को मनाने का कारण, और लक्ष्य के बारे में...

कब हुई विश्व साइकिल दिवस की शुरुआत
विश्व साइकिल दिवस की शुरुआत अप्रैल 2018 में शुरू हुई, जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 जून को साइकिल मनाने के लिए आधिकारिक दिवस घोषित करने का प्रस्ताव अपनाया था। विश्व साइकिल दिवस की स्थापना की पहल तुर्कमेनिस्तान ने किया था। जिसके बाद से विश्वभर में साइकिल दिवस 3 जून को सेलिब्रेट किया जाता रहा है।
विश्व साइकिल दिवस मनाने का उद्देश्य
पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए साइकिल एक बेहतर तरीका है। इसके इस्तेमाल से वायु प्रदूषण को कम किया जा सकता है। क्योंकि साइकिल चलाने के लिए के लिए पेट्रोल या सीएनजी जैसे ईंधन की जरूरत नहीं पड़ती है जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचा सकती है। इतना ही नहीं साइकिल का इस्तेमाल करने से हमारा शरीर भी मजबूत होती हैं और पूरे शरीर की एक्सरसाइज भी हो जाती है। ऐसे में लोगों को साइकिल की उपयोगिता बताने और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए रोजाना साइकिल का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से इस दिन शुरुआत की गई।
दुनियाभर में कैसे मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस
विश्व साइकिल दिवस के दिन दुनिया भर में कई कार्यक्रमों और एक्टिविटी का आयोजन किया जाता है। जिसमें ग्रुप साइकिलिंग करना, साइकिलिंग प्रतियोगिता, साइकिल के रखरखाव और सुरक्षा पर वर्कशॉप, और परिवहन के एक स्थायी साधन के रूप में साइकिल को बढ़ावा देने वाले अभियान शामिल है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
