Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
काम के चक्कर में भूल जाते हैं पानी पीना तो ऐसे बढ़ाएं अपना वाटर इनटेक
शरीर के लिए पानी किसी अमृत से कम नहीं है। जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो इससे ना केवल आपको अपना वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है, बल्कि यह आपके शरीर में हर कोशिका को ठीक से काम करने में भी मदद मिलती है। इतना ही नहीं, यह आपके पाचन तंत्र को बेहतर तरीके से काम करने में मददगार है। साथ ही साथ, यह कब्ज को भी रोकता है और टॉक्सिन को बाहर निकालता है। हालांकि, ऐसे कई लोग होते हैं, जो पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं।
अगर आप गर्मी में अपने वाटर इनटेक पर ध्यान नहीं देते हैं तो ऐसे में आपकी बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है। इससे आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए अपना वाटर इनटेक बढ़ाए। वाटर इनटेक को बढ़ाने के लिए कुछ आसान तरीके अपनाए जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

ऐप्स की लें मदद
शरीर में पानी की कमी को दूर करने और वाटर इनटेक को बढ़ाने का आसान तरीका है कि आप टेक्नोलॉजी की मदद लें। आज के समय में ऐसे कई ऐप्स हैं, जो आपको काम के बीच में भी पानी पीने की याद दिलाती हैं। ऐसे में जब एकदम से आपका फोन नोटिफिकेशन देता है तो आपको तुरंत पानी पीने की याद आती है। इस तरह आप आसानी से वाटर इनटेक बढ़ा पाएंगे।
हमेशा साथ रखें बोतल
कई बार ऐसा भी होता है कि हमें प्यास लगती है, लेकिन पानी की बोतल साथ ना होने की स्थिति में हम पानी पीना अवॉयड करते हैं। आपके साथ ऐसा कुछ ना हो, इसके लिए हमेशा अपने साथ पानी रखें। भले ही आपको घर से बाहर जाना हो या फिर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो भी वाटर बोतल को अपने साथ रखें। इस तरह आपको वाटर इनटेक बढ़ाने में मदद मिलेगी।
तय करें समय
भले ही आप काम के बीच में या फिर ऐप की मदद से बार-बार पानी पीते हैं। लेकिन फिर भी दिन के कुछ ऐसे समय तय करें, जब आप एक गिलास पानी अवश्य पिएंगे। मसलन, सुबह उठने के तुरंत बाद पानी पीना या फिर खाने से कुछ देर पहले पानी का सेवन करना। इस तरह जब आप तय समय पर पानी पीने की आदत डालते हैं तो इससे आप कुछ गिलास अतिरिक्त पानी हर दिन पीते हैं और फिर आपका वाटर इनटेक बढ़ता है।
करें ट्रैक
वाटर इनटेक बढ़ाने के लिए यह जरूरी है कि आप उसे हर दिन ट्रैक करने की आदत डालें। ऐसा करना बेहद ही आसान है। आजकल मार्केट में ऐसी कई बोतलें मिलती हैं, जिन पर टाइम के साथ पानी की मात्रा भी लिखी होती है। इससे आपको समय देखकर यह अंदाजा लगा सकते हैं कि आपने दिनभर में कितना पानी पिया। यह वाटर इनटेक बढ़ाने का एक आसान तरीका है।
पानी को बनाएं टेस्टी
बहुत से लोगों को प्लेन पानी पीना बोरिंग लगता है और इसलिए वे अक्सर पानी पीना अवॉयड करते हैं। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने पानी को बहुत अधिक टेस्टी बनाएं। इसके लिए आप कुछ फलों को अपने पानी में डालें। जब आप कुछ देर के लिए फल को पानी में छोड़ देते हें तो इससे पानी का टेस्ट काफी अच्छा हो जाता है। ऐसे में आप उसे बार-बार पीना पसंद करेंगे, जिससे आपका वाटर इनटेक आसानी से बैलेंस हो पाएगा।
सिर्फ पानी पर ना रहें निर्भर
कई लोग यह सोचते हैं कि अगर उन्हें अपना वाटर इनटेक बढ़ाना है तो उन्हें दिनभर में अधिक से अधिक पानी पीना होगा। लेकिन वास्तव में इसका अर्थ यह नहीं है। आप छाछ, नारियल पानी व नींबू पानी आदि को भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। इससे आप आसानी से अपने वाटर इनटेक को बढ़ा पाएंगे। साथ ही, आपको प्रोटीन, इलेक्ट्रोलाइट्स और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व भी मिलेंगे। गर्मी के मौसम में यह सभी पोषक तत्व आपके शरीर के लिए बेहद आवश्यक होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
