Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
चेहरे पर मौजूद मस्से नहीं लगते अच्छे, तो इस्तेमाल करें टी ट्री ऑयल
ऐसा माना जाता है कि चेहरे पर अगर तिल हो तो व्यक्ति की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। यकीनन चेहरे पर एक या दो तिल व मस्से देखने में काफी अच्छे लगते हैं। लेकिन ऐसे कई लोग होते हैं, जिनके चेहरे पर कई मस्से होते हैं। ऐसे में उनका चेहरा अच्छा नहीं लगता है। अधिकतर लोग मस्सों से छुटकारा पाना चाहते हैं और इसके लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं।
हालांकि, अगर आप भी नेचुरल तरीके से इन मस्सों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल, जब आप इसे अपनी स्किन पर अप्लाई करते हैं तो इससे मस्से सूखकर गिर जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि टी ट्री ऑयल की मदद से आप मस्सों से कैसे निजात पाएं-

टी ट्री ऑयल के फायदे
मोल्स या मस्सों को ठीक करने के लिए टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल, टी ट्री ऑयल में एंटी-माइक्रोबॉयल, एंटीवायरल, एंटी-फंगल गुण होते हैं। जिसके कारण जब इसे मस्सों पर लगाया जाता है तो इससे उसे ठीक करने में मदद मिलती है।
यूं लगाएं टी ट्री ऑयल
मस्सों से निजात पाने के लिए टी ट्री ऑयल को सीधे ही स्किन पर लगाया जा सकता है। इसके लिए पहले अपनी स्किन को क्लीन करें और फिर रूई या फिर कॉटन स्वैब को टी ट्री ऑयल में डिप करें। अब आप इसे मस्सों वाले स्थान पर लगाएं। कुछ घंटों के लिए ऑयल को ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद अपना चेहरा क्लीन कर लें। लगातार कुछ दिनों तक यही नियम अपनाएं। आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में मस्से सूखकर गिरने लगेंगे।
टी ट्री ऑयल और कैस्टर ऑयल
चूंकि टी ट्री ऑयल थोड़ा स्ट्रॉन्ग होता है और इसलिए हर किसी की स्किन पर यह सूट नहीं करता है। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसे थोड़ा डायलूट करके अपनी स्किन पर अप्लाई करें। इसके लिए आप एक चम्मच कैस्टर ऑयल में लगभग 2-3 बूंद टी-ट्री ऑयल को मिक्स करें। एक बार जब यह मिक्स हो जाए तो कॉटन स्वैब की मदद से इसे मस्सों वाले स्थान पर लगाएं। करीबन 3-4 घंटे बाद अपने फेस को वॉश कर लें।
मॉइश्चराइजर के साथ करें मिक्स
अगर आपकी स्किन रूखी है और आप मस्सों से निजात पाना चाहते हैं तो टी ट्री ऑयल को मॉइश्चराइजर के साथ मिक्स करके भी अप्लाई किया जा सकता है। दरअसल, टी ट्री ऑयल आपकी स्किन को और भी अधिक रूखा बना सकता है। आपको बस इतना करना है कि अपने रेग्युलर मॉइश्चराइजर में टी ट्री ऑयल की दो से तीन बूंदे मिलाएं। अब आप इसे मस्से पर लगाएं और बेहद ही हल्के हाथों से मसाज करें। अब आप इसे ऐसे ही छोड़ दें। रातभर उसे ऐसे छोड़ने के बाद आप अगली सुबह अपना फेस क्लीन करें।
जरूरी टिप्स
यूं तो टी ट्री ऑयल मस्सों के उपचार के लिए काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन इससे स्किन में जलन हो सकती है। इसलिए, इसे चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य कर लें।
समय की बचत करने और स्किन का ख्याल रखने के लिए टी ट्री ऑयल को नाइट स्किन केयर रूटीन में शामिल करें। ऐसा देखा जाता है कि दिन के समय टी ट्री ऑयल स्किन में इरिटेनशन व जलन आदि पैदा कर सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
