Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
बॉलीवुड हीरोइनों की तरह दिखने के लिए मेकअप किट में रखें ये 6 ब्रश
अक्सर स्क्रीन पर एक्ट्रेस के स्टनिंग लुक को देखकर हमें भी उनकी ही तरह दिखने की चाहत होती है। ऐसे में हम कई तरह के ब्रांडेड मेकअप प्रोडक्ट्स खरीद लाती हैं। लेकिन फिर भी वह लुक नहीं मिल पाता है। दरअसल, एक स्टनिंग लुक क्रिएट करने के लिए सिर्फ ब्रांडेड मेकअप खरीदना ही काफी नहीं होता है।
बल्कि जरूरी है कि आप उसे सही तरह से अपनी स्किन पर अप्लाई भी करें। इसके लिए आपके पास अलग-अलग मेकअप ब्रशेस का होना भी आवश्यक है। अच्छा मेकअप तभी स्किन पर अच्छा लगता है, जब उसे सही तरह से इस्तेमाल किया जाए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको अलग-अलग तरह के मेकअप ब्रशेस के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप किसी एक्ट्रेस की तरह ही दिख सकती हैं-

कंटूरिंग ब्रश
कंटूरिंग ब्रश का मेकअप किट में होना बेहद जरूरी है। यह आपके फेस फीचर्स को डिफाइन करने में मदद करता है। मसलन, अगर आपके चीक्स चबी हैं तो यह उन्हें स्लिम लुक देगा। ठीक इसी तरह, इसकी मदद से आप अपनी नाक को अधिक ब्यूटीफुल दिखा सकती हैं या फिर अगर माथा चौड़ा है तो उसे भी परफेक्ट लुक दिया जा सकता है। आप कंटूरिंग ब्रश की मदद से कंटूर क्रीम या पाउडर को अपनी स्किन पर अप्लाई कर सकती हैं।
फाउंडेशन ब्रश
फाउंडेशन आपके मेकअप का बेस होता है, जो आपकी अनइवन स्किन टोन को एकसमान दिखाने में मदद करता है। अमूमन लड़कियां फाउंडेशन को उंगलियों की मदद से लगाती हैं, लेकिन ऐसा करने से फाउंडेशन सही तरह से नहीं लग पाता है। साथ ही साथ, यह केकी नजर आने लगता है। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप फाउंडेशन ब्रश का इस्तेमाल करें। इससे आपको प्रोडक्ट भी कम इस्तेमाल करना पड़ेगा और आपको अधिक बेहतर कवरेज मिलेगी।
हाइलाइटर ब्रश
चेहरे को एक ग्लो देने के लिए जरूरी होता है कि फेस फीचर्स को हाइलाइट किया जाए। इसके लिए हाइलाइटर का इस्तेमाल किया जाता है और इसे अप्लाई करने के लिए आपको हाइलाइटर ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। आप ब्रश की मदद से अपनी चिन, नाक और चीकबोन आदि को हाइलाइट कर सकती हैं।
आईशैडो ब्रश
आईशैडो ब्रश एक ऐसा ब्रश है, जिसके बिना आपका मेकअप लुक कंप्लीट ही नहीं हो सकता है। अपनी आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए आईलिड पर डिफरेंट शेड्स अप्लाई किए जाते हैं। इतना ही नहीं, डिफरेंट शेड्स की मदद से हर बार एक न्यू लुक क्रिएट किया जाता है। इसके लिए आईशैडो ब्रश की जरूरत महसूस होती है। आईशैडो ब्रश थोड़े सपाट और चौड़े होते हैं जो आपकी आईलिड पर आईशैडो को सही तरह से अप्लाई करते हैं।
आईलाइनर ब्रश
आजकल अधिकतर लड़कियां अलग से आईलाइनर ब्रश का इस्तेमाल नहीं करती हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि अधिकतर लाइनर के साथ ब्रश आते ही हैं। लेकिन अगर आप जेल आईलाइनर लगाना चाहती हैं या फिर आईलाइनर की मदद से अलग-अलग लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में आईलाइनर ब्रश में इनवेस्ट करना अच्छा रहेगा। आईलाइनर ब्रश काफी पतला ब्रश होता है और इससे लाइनर को कई अलग-अलग तरीकों से लगाया जा सकता है।
लिप ब्रश
आपको शायद महसूस ना हो, लेकिन लिप ब्रश को भी आपको अपनी मेकअप किट में अवश्य शामिल करना चाहिए। अमूमन हम सभी लिपस्टिक को सीधे ही अपने लिप्स पर अप्लाई कर लेती हैं। लेकिन इससे कई तरह के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, अगर आप लिपस्टिक लगाने के लिए लिप ब्रश का इस्तेमाल करती हैं, तो इसे हाइजीनिक माना जाता है। इतना ही नहीं, लिप ब्रश की मदद से आप अपने लिप्स को डिफाइन कर सकती हैं, जिससे आपके होंठ काफी अच्छे लगते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
