Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
पीरियड्स से लेकर वजन घटाने तक, हलीम के बीज खाने से मिलते हैं ये लाभ
आज के समय में हम सभी अपनी सभी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान केवल दवाइयों में ही ढूंढते हैं, जबकि वास्तव में हर समस्या का इलाज हमारे आहार में ही है। अक्सर हम सीड्स को अपनी डाइट में शामिल नहीं करते हैं, जबकि वास्तव में ये सुपरफूड्स होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होते हैं। इन्हीं में से एक है हलीम के बीज। इन्हें अलीव के बीज के रूप में भी जाना जाता है और इनमें आयरन, फोलेट, फाइबर, विटामिन सी, ए और ई और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिसके कारण यह सेहत की कई समस्याओं को आसानी से ठीक कर सकते हैं।
फिर चाहे बात वजन कम करने की या फिर हड्डियों को मजबूत बनाने की या फिर पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को दूर करने की। हलीम के बीज का सेवन करना यकीनन आपके लिए काफी अच्छा है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको हलीम के बीज से मिलने वाले कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में बता रहे हैं-

आयरन की कमी को करे दूर
महिलाओं में अमूमन आयरन की कमी पाई जाती है और इसलिए उनके लिए हलीम के बीजों का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल, हलीम के बीज आयरन का एक अच्छा स्त्रोत माने गए हैं। हलीम के बीजों के एक बड़े चम्मच में 12 मिलीग्राम आयरन होता है, जो एक व्यक्ति की दैनिक आवश्यकता का लगभग 60 प्रतिशत होता है। यही कारण है कि ये बीज विशेष रूप से उन लोगों के लिए काफी अच्छे माने गए हैं जो एनीमिया से पीड़ित हैं। यह उनके शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को संतुलित करने में भी मदद करते हैं।
वजन घटाने में मददगार
अगर आप हेल्दी तरीके से वजन कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको हलीम के बीजों को भी अपनी डाइट में अवश्य शामिल करना चाहिए। फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण हलीम के बीज आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाते हैं। साथ ही साथ, यह आपकी फूड क्रेविंग से भी निपटने में मदद करते हैं। ऐसे में अगर आप इन्हें अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाते हैं तो इससे वजन कम करने में काफी सहायता मिलती है।
हड्डियों को मिलती है मजबूती
हलीम के बीज हड्डियों के लिए भी काफी अच्छे माने गए है। उच्च मात्रा में विटामिन के होने के कारण हलीम के बीज ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्थितियों से पीड़ित लोगों की हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। इतना ही नहीं, इन बीजों में कैल्शियम और फोलिक एसिड भी होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य को और बढ़ावा देता है।
पीरियड्स को करे रेग्युलेट
अगर आप पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से नेचुरल तरीके से निपटना चाहते हैं तो ऐसे में आपको हलीम के बीजों का सेवन करना चाहिए। हलीम के बीजों में फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो अनियमित पीरियड्स को रेग्युलेट करते हैं। इसके अलावा अक्सर यह भी सलाह दी जाती है कि प्रसव के बाद महिलाओं को इन बीजों का सेवन अवश्य करना चाहिए, क्योंकि ये ब्रेस्टमिल्क के उत्पादन को प्रोत्साहित कर सकते हैं।
इम्युनिटी को करे बूस्ट अप
हलीम के बीज के सेवन से आपकी इम्युनिटी भी बूस्ट अप होती है, क्योंकि वे फोलिक एसिड, फ्लेवोनोइड्स और विटामिन सी, ए, और ई से भरपूर होते हैं। जब आप नियमित रूप से हलीम के बीज का सेवन करते हैं, तो इससे प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर होती है। इसके अलावा, इसकी एंटी-माइक्रोबायल प्रॉपर्टीज सर्दी, बुखार और गले में खराश को रोकने में मदद करते हैं।
पाचन तंत्र होता है बेहतर
हलीम के बीज में फाइबर कंटेंट काफी अच्छा होता है। जिसके कारण यह एक बेहतरीन बाउल क्लींजर माना जाता है। जब आप हलीम के बीज का सेवन करते हैं तो इससे ना केवल कब्ज जैसी समस्या दूर होती है, बल्कि गैस व ब्लोटिंग आदि से भी निजात मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
