Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
डाइट में शामिल करें ये हेल्दी आइटम्स, जंक फूड खाने की नहीं होगी इच्छा
जंक फूड आज के समय में हर किसी के खाने का हिस्सा बन चुका है। चाहे बच्चे हों या बड़े, हर कोई जंक फूड खाना बेहद ही पसंद करता है। लेकिन जंक फूड का सेवन हेल्थ के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। इससे ना केवल आपके शरीर का वजन बढ़ने लगता है, बल्कि वास्तव में अन्य भी कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लगती हैं। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप जंक फूड के कुछ हेल्छी अल्टरनेटिव्स पर विचार करें। ऐसे सब्सिट्यूट जो ना केवल आपकी भूख को शांत करें, बल्कि आपके टेस्ट बड को भी पसंद आएं।

तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अच्छे खाने के लिए आपको अपनी सेहत से खिलवाड़ करने की जरूरत नहीं है। ऐसे कई बेहतरीन हेल्दी फूड ऑप्शन हैं, जिन्हें आप जंक फूड की जगह खा सकते हैं और खुद को हेल्दी बना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ फूड आइटम्स के बारे में बता रहे हैं-
डार्क चॉकलेट
अधिकतर लोगों को मीठा खाना काफी पसंद होता है। लेकिन जब वे डाइट पर होते हैं तो शुगरी आइटम्स को पूरी तरह से बंद कर देते हैं। ऐसे में बार-बार मीठा खाने की क्रेविंग होती है। इस स्थिति में आप डार्क चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर पाया जाता है। साथ ही साथ, इसके सेवन से आपकी एनर्जी भी बढ़ती है और डॉर्क चॉकलेट को हार्ट के लिए भी काफी अच्छा माना गया है।
पीएं नींबू पानी
गर्मी के दिनों में अक्सर सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन बार-बार करते हैं। लेकिन वास्तव में सॉफ्ट ड्रिंक्स या सोडा का सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे आप अतिरिक्त कैलोरी व शुगर इनटेक करते हैं, जिससे मोटापा और मधुमेह का खतरा मंडराने लगता है। बेहतर होगा कि आप इसके स्थान पर नींबू पानी का सेवन करें। नींबू पानी में मौजूद विटामिन और साइट्रस एसिड पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं।
पिस्ता
अगर आपका कुछ सॉल्टी व टेस्टी खाने का मन हो रहा है तो ऐसे में आप बाजार से चिप्स का पैकेट लाकर खाने के स्थान पर थोड़े पिस्ता खाएं। ये टेस्ट में बेहद ही लाजवाब होते हैं। साथ ही साथ, इन्हें हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। पिस्ता में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद करते हैं। हालांकि,, इनका कैलोरी काउंट अधिक होता है, इसलिए आपको सीमित मात्रा में ही इनका सेवन करना चाहिए।
पॉपकॉर्न
अगर आपका स्नैकिंग करने का मन हो रहा है तो ऐसे में फ्राइड फूड, चिप्स या बिस्कुट के स्थान पर सबसे अच्छा ऑप्शन होता है पॉपकॉर्न खाना। पॉपकॉर्न एक होल ग्रेन है जिसमें फाइबर भी काफी अच्छी मात्रा में होता है। साथ ही, इसका कैलोरी काउंट कम होने के कारण आप इसे बिना किसी परेशानी के खा सकते हैं। पॉपकॉर्न खाने से पाचन पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।
शकरकंद
अक्सर हमारा कुछ चटपटा व मजेदार खाने का मन होता है। ऐसे में हम तली हुई आलू की चाट या फिर टिक्की आदि खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप टेस्ट के साथ-साथ हेल्थ के साथ भी समझौता नहीं करना चाहते हैं तो ऐसे में आप शकरकंद का सेवन करें। यह पोषक तत्वों से युक्त है। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मदद मिलती है।
मखाना
पॉपकॉर्न की तरह ही मखाना भी आपके जंक फूड का एक हेल्दी अल्टरनेटिव साबित हो सकता है। जब आपका कुछ हल्का-फुल्का खाने का मन हो तो ऐसे में आप मखाने को रोस्ट करके खा सकते हैं। आमतौर पर, लोग मखाने के ऊपर नमक छिड़ककर खाते हैं। लेकिन अगर आप अपनी हेल्थ का बेहतर ख्याल रखना चाहते हैं तो आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
