Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
गर्मी में प्यास बुझाने के लिए पीते हैं सोडा, तो ऐसा होगा शरीर पर असर
गर्मी के मौसम में प्यास पहले की अपेक्षा कहीं अधिक लगती है। ऐसे में व्यक्ति बार-बार पानी पीता है। लेकिन सिर्फ पानी से प्यास नहीं बुझती है। ऐसे में लोग कार्बोनेटेड सोडा आदि का सेवन भी करते हैं। ये पीने में काफी अच्छे लगते हैं। कई लोग तो प्यास लगने पर हरदिन ही सोडा पीने लग जाते हैं। लेकिन अगर इसका नियमित रूप से सेवन किया जाए तो इससे सेहत को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। कभी-कभी सोडा पीना तो ठीक है, लेकिन अगर आप गर्मी के दिनों में बार-बार सोडे का सेवन करते हैं तो इससे आपको काफी परेशानी हो सकती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि सोडा पीना आपके लिए कितना उचित है-

हड्डियों पर होता है विपरीत प्रभाव
अगर आप सोडा का अधिक सेवन करते हैं तो यह आपकी हड्डियों को कमजोर कर सकता है। दरअसल, कई सोडा में फॉस्फोरिक एसिड होता है। जब रक्तप्रवाह में फास्फोरस का स्तर कैल्शियम से अधिक होता है, तो शरीर संतुलन बहाल करने के लिए हड्डियों से कैल्शियम को बाहर निकालता है। जिसके कारण हड्डियां कमजोर होनी शुरू हो जाती हैं। इसके अलावा, कार्बोनेटेड सोडा में बड़ी मात्रा में कैफीन होता है और इनका अधिक सेवन भी हड्डियों को प्रभावित कर सकता है क्योंकि कैफीन कैल्शियम के अवशोषण में हस्तक्षेप कर सकता है।
दांतों को होता है नुकसान
कई लोग हेल्थ कॉन्शियस होते हैं और इसलिए डाइट सोडा लेते हैं। यकीनन डाइट सोडा पीकर आप चीनी के सेवन से बच सकते हैं, लेकिन ज्यादातर सोडा में फॉस्फोरिक एसिड या साइट्रिक एसिड होता है। जिसके कारण सोडा दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचाता है। 2008 में न्यूट्रिशन रिसर्च में एक अध्ययन के अनुसार, सोडा फलों के रस की तुलना में अधिक एसिड होते हैं। इतना ही नहीं, डाइट कोला में रेग्युलर कोला के बराबर एसिड लेवल होता है।
हो सकती है इंसुलिन रेसिस्टेंस की समस्या
इंसुलिन एक हार्मोन है जो रक्त में मौजूद ग्लूकोज के उपयोग में मदद करता है। हालांकि, अगर आप नियमित रूप से शुगरी सोडा का सेवन करते हैं, तो ऐसे में आपके बॉडी सेल्स इंसुलिन के प्रति रेसिस्टेंट हो जाते हैं। जिसके कारा मेटाबॉलिक सिंड्रोम, टाइप 2 डायबिटीज और हृदय रोग होने का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है।
बढ़ सकता है वजन
अगर आप एक हेल्दी वेट मेंटेन करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको इन शुगरी सोडा का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, सोडा के एक औसत कैन में 40 ग्राम से अधिक चीनी होती है जो लगभग 10 चम्मच चीनी के बराबर है। अधिकांश सोडा में चीनी उच्च फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप से आती है, जिसे नियमित चीनी की तुलना में मेटाबोलाइज करना कठिन होता है। ऐसे में व्यक्ति का कैलोरी काउंट काफी बढ़ जाता है। ये सभी Empty Calorie कहलाती है, जिसका सीधा सा अर्थ है कि ये आपका वजन बढ़ाने के अलावा और कुछ नहीं करती हैं। इसलिए इनसे दूरी बनाना ही आपके लिए सही है।
ऐसे करें इनका सेवन कम
सोडा का सेवन करना किसी भी लिहाज से हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता है, इसलिए इनका सेवन कम मात्रा में करने के लिए आप कुछ आसान उपायों को अपना सकते हैं।
• बेहतर होगा कि आप एक गोल बनाएं कि आप रोजमर्रा में सोडा का कितनी कम मात्रा में सेवन करना चाहते हैं।
• आप सोडा का स्टॉक अपनी किचन पेंट्री में ना रखें। जिससे आप इसका अधिक सेवन करने से बच सकें।
• सोडा को कुछ हेल्दी ड्रिंक्स से स्विच करें। आप गर्मियों में नारियल पानी, छाछ आदि का सेवन कर सकते हैं।
• अगर आपको प्लेन पानी पीना अच्छा नहीं लगता है तो आप पानी में कुछ फल डालकर इन्फ्यूज़ वाटर बना सकते हैं। इनका टेस्ट भी लाजवाब होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
