Latest Updates
-
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स
अबॉर्शन पिल्स से आपकी जान को हो सकता है खतरा, डॉक्टर ने बताया लेने का सही तरीका

आज के समय में लोग शादी से पहले ही फैमिली प्लानिंग कर लेते हैं। जिसमें शादी के कुछ सालों बाद ही बच्चा करने पर विचार किया जाता है। ऐसे में महिलाएं कई बार असुरक्षित तरह से संबंध बनाने के कारण प्रेग्नेंट हो जाती है। जिससे बचने के लिए गर्भ गिराने के कई उपाय अपनाती है। लेकिन इससे भी फायदा नहीं मिलने पर महिलाएं अपना अबॉर्शन करवाती है जो डॉक्टरों की देखरेख में ही किया जाता है। लेकिन प्रेग्नेंसी के 7वें हफ्ते महिलाएं बिना अबॉर्शन करवाएं भी अपना गर्भ गिरा सकती है।
मार्केट में कई तरह की गर्भनिरोधक यानी अबॉर्शन पिल्स भी मिलती है। कई महिलाएं अपना गर्भ गिराने के लिए बिना डॉक्टर की सलाह लिए इन दवाइयों का सेवन करती हैं जो उनकी सेहत के लिए हानिकारक होता है। गायनेकोलॉजिस्ट और IVF स्पेशलिस्ट डॉक्टर युवराज जडेजा के अनुसार महिलाओं को डॉक्टर की सलाह से ही अबॉर्शन पिल्स लेनी चाहिए। अपन इंस्टाग्राम अकाउट पर एक पोस्ट शेयर कर डॉक्टर युवराज जडेजा ने इसका कारण भी बताया। डॉक्टर युवराज जडेजा ने अपने कैप्शन में लिखा, "स्त्री रोग विशेषज्ञ के परामर्श के बिना फार्मेसी से गर्भपात की गोलियां खरीदना विदेशों में एक आम बात है, दुर्भाग्य से यह बहुत सारी जटिलताओं का कारण बनती है।"
डॉक्टर के अनुसार अबॉर्शन पिल्स लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेने के कारण-
1. डॉक्टर आपकी गर्भावस्था का निदान करेंगे और पहले आपको बताएंगे कि क्या आप मेडिकल टर्मिनेशन की गोलियों को लेने के लिए सही है या नहीं। क्योंकि सभी लोग अबॉर्शन पिल्स लेने के लिए योग्य नहीं होते हैं।
2. वो आपको अस्थानिक गर्भावस्था की जीवन के लिए खतरनाक जटिलता से इंकार करेंगे जिसके लिए गोलियां काम नहीं करेंगी, बल्कि आपके जीवन को खतरे में डाल सकती हैं।
3. डॉक्टर आपको गोलियां लेने के लिए सही प्रोटोकॉल के बारे में बताएंगी।
4. अबॉर्शन की दवाई लेने से पहले और बाद में स्कैन करना अनिवार्य है, जो केवल स्त्री रोग विशेषज्ञ ही कर सकती हैं।
5. इससे आपको किसी तरह के कॉम्प्लिकेशन से बचने में मदद मिलेगी।
डॉक्टर की सलाह के बिना अबॉर्शन पिल्स लेने के साइड इफेक्ट्स
1. पेट में ऐंठन और दर्द
गर्भ गिराने के लिए महिलाएं जो अबॉर्शन पिल्स खाती हैं उसके कारण उन्हें पेट में दर्द और ऐंठन होने लगती है। महिलाओं को इस दौरान होने वाला दर्द और ऐंठन पीरियड पैन से भी ज्यादा तेज हो सकता है।
2. बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होना
अबॉर्शन पिल्स आपके शरीर में बन रहे प्रेग्नेंसी हॉर्मोन प्रोजेस्टेरॉन के उत्पादन को बंद कर देती हैं। जिसके कारण भ्रूण आपके गर्भाशय से बाहर आने लगता है, जिस कारण महिलाओं को ज्यादा ब्लीडिंग होने लगती है। इस ब्लीडिंग की प्रक्रिया कुछ दिनों, हफ्तों से लेकर एक महीने तक भी हो सकती है।
3. सिर में दर्द होना और चक्कर आना
गोली लेने के बाद अक्सर महिलाओं को चक्कर आने लगता हैं। चक्कर आने के साथ महिलाओं को सिरदर्द की भी शिकायत हो सकती है। कभी-कभी सिरदर्द इतना बढ़ जाता है कि महिलाओं को बुखार और शरीर दर्द भी होने लगता है।
4. पूरी तरह से गर्भ का न गिरना
अबॉर्शन पिल्स लेने के बाद भी कई बार पूरी तरह गर्भ नहीं गिरता है। अबॉर्शन पिल्स का ये सबसे बड़ा साइड इफेक्ट है। ऐसे मे अगर आपके अंदर ही भ्रूण के टुकड़े रह गए तो यह वायरस और किसी बड़ी बीमारी का कारण भी बन सकता है। इसलिए अबॉर्शन पिल्स लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
