Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Kuttu Ke Aate Ke Nuksan: कुट्टू के आटे को खाने से आपको हो सकती है स्किन प्रॉब्लम, जानें इसे खाने के नुकसान
नवरात्रि में अक्सर लोग कुट्टू के आटे की बनी पूड़ियां और पकवान खाते हैं। 9 दिनों तक खुद को हेल्दी रखने के लिए लोग इसके कई तरह के पकवान बनाकर अपनी डाइट में शामिल करते हैं। कुट्टू का आटा खाने के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं, लेकिन ऐसे में हम इसे खाने से हेल्थ को होने वाले नुकसान को इग्नोर नहीं कर सकते हैं। नवरात्रि शुरू हो गए व्रत रखने वाले अधिकतर लोग अपनी डाइट में कुट्टू के आटे को शामिल जरूर करेंगे। ऐसे में आप इसे खाने से पहले इससे होने वाले साइड इफेक्ट्स को भी जान लें।

1. हाई कार्बोहाइड्रेट
कुट्टू के आटे में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत ज्यादा अधिक होती है जो डायबिटीज या इंसुलिन वाले लोगों में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में कुट्टू के आटे को खाने के लिए आपकी ज्यादा सावधानी बर्तने की जरूरत होती है। आप इसे अन्य पोषक तत्वों के साथ मिलाकर खाएं।
2. पाचन संबंधी समस्याएं
कुट्टू के आटे में एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट होता है जिसे रेसिस्टेंट स्टार्च कहा जाता है जो छोटी आंत में पूरी तरह से पचता नहीं है। इस कारण कई लोगों में इसे खाने से पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में आप इसकी पूरी या अन्य पकवान बनाने से पहले इसे थोड़ी देर भिगोकर रख दें।
3. प्रोटीन की मात्रा कम
कुट्टू का आटा प्रोटीन के एक अच्छा स्रोत के लिए नहीं जाना जाता है। जबकि नवरात्रि में व्रत के दौरान आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। कुट्टू के प्रति 100 ग्राम आटे में लगभग 3 से 4 ग्राम प्रोटीन होता है जो अन्य किसी आम आटे जैसे गेहूं के मुकाबले काफी कम है।
4. स्किन एलर्जी की समस्या
कुछ लोगों को कुट्टू का आटा खाने से स्किन एलर्जी भी हो सकती है। कुट्टू का आटा खाने से कई लोगों को खुजली, पित्ती और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप कुट्टू के आटे का सेवन करने के बाद किसी भी तरह की एलर्जी के लक्षणों का अनुभव हो तो आप कुट्टू के आटे का सेवन करना बंद कर दें और अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
5. आटे की क्वालिटी करें चेक
कुट्टू का आटा जल्दी खराब हो जाता है। इसलिए इसे खरीदने और खाने से पहले एक बार इसकी क्वालिटी चेक जरूर कर लें। खराब आटा खाने से आपके सेहत पर गलत असर पड़ सकता है। इससे आपको पेट संबंधी समस्या होने के साथ फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है। जिस कारण आपकी जान भी जा सकती है। इसलिए अच्छी क्वालिटी का कुट्टू का आटा ही इस्तेमाल करें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
