Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Okra Juice Benefits: डायबीटिज कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं भिंडी का जूस, जानिए इसके अन्य हेल्थ बेनिफिट्स
भिंडी एक ऐसी सब्जी है जो पूरी दुनिया में लगभग हर हिस्से में उगाई जाती है। इसे अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है जैसे लेडी फिंगर और ओकरा। भिंडी एक पौष्टिक और हेल्दी सब्जी है, जिसका स्वाद आप इस सब्जी को कैसे बना रहे है इस पर निर्भर करता है।
सब्जी के रूप में इसमें ढेर सारे विटामिन और मिनरल्स शामिल होते हैं जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। सिर्फ सब्जी के रूप में ही नहीं, बल्कि आप इसके रस से भी इसके सभी गुण प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में आप भिंडी के जूस को भी अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं भिंडी का जूस पीने के फायदे...

भिंडी का जूस पीने के फायदे
1. अस्थमा
भिंडी का जूस अस्थमा के दौरे की संभावना को भी कम करने का काम करता है और अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
2. एनीमिया
एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति भिंडी के रस से इस सब्जी के लाभ पा सकते हैं। भिंडी का रस शरीर को ज्यादा लाल ब्लड सेल्स का उत्पादन करने में मदद करता है जो एनीमिया के इलाज में मदद करता है। भिंडी के जूस में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स होते हैं। उनमें से कुछ विटामिन-ए, विटामिन-सी, मैग्नीशियम हैं।
3. डायरिया का इलाज
डायरिया सबसे अधिक परेशान करने वाली स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है जिससे कोई भी पीड़ित हो सकता है। यह शरीर से भारी मात्रा में पानी और जरूरी मिनरल्स को निकलने का काम करता है। भिंडी के जूस का उपयोग दस्त के इलाज में किया जाता है और यह शरीर को फिर से भरने में भी मदद करता है।
4. डायबिटीज
भिंडी में इंसुलिन जैसे गुण मौजूद होते हैं, जो डायबिटीज के इलाज में फायदेमंद है। भिंडी का जूस खून में चीनी के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसलिए डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आप रेगुलर भिंडी के जूस को पी सकते हैं।
5. गले में खराश और खांसी का इलाज
भिंडी के रस का इस्तेमाल गले में खराश और गंभीर खांसी के इलाज के लिए भी किया जाता है। गले में खराश और खांसी से पीड़ित व्यक्ति भिंडी के जूस का सेवन कर सकता है। इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण खांसी की समस्या से राहत दिलाने में मददगार है।
6. इम्यून सिस्टम
इम्यून सिस्टम शरीर को सर्दी और फ्लू जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। ऐसे में भिंडी के जूस में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट के गुण रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
7. हेल्दी स्किन
भिंडी के जूस का नियमित सेवन आपकी स्किन के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है। एंटीऑक्सिडेंट खून को शुद्ध करने और मुंहासे और अन्य स्किन समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।
8. कोलेस्ट्रॉल
भिंडी में फाइबर के गुण मौजूद होते हैं जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। इस जूस का नियमित पीने से खून में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो सकता है जिससे आपकी दिल हेल्दी रहता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
