Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
सावधान! बिहार में अब फैला 'लंगड़ा बुखार', डेंगू-चिकनगुनिया से भी ज्यादा है खतरनाक, जानें Lame Fever के लक्षण

जानकारी के मुताबिक अस्पतालों में 20 से 25 प्रतिशत बुखार के मरीजों में लेम फीवर के ही लक्षण दिखाई दे रहे हैं। जिन इलाकों में लंगड़ा बुखार के मामले सामने आए हैं, वहां डेंगू, मेलेरिया और चिकनगुनिया भी फैला हुआ था, लेकिन मरीजों की जांच में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रिपोर्ट आ रही है। इस वजह से यह बुखार यहां डॉक्टर्स के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। हालांकि संक्रमित में लक्षण डेंगू और चिकनगुनिया से मिलते-जुलते हैं और मरीजों के खून के नमूने लेकर सीबीसी जांच के लिए पटना स्थित प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं। आइए जानते हैं कि लंगड़ा बुखार क्या हैं, ये होता कैसे है? इसके लक्षण और बचाव के तरीके क्या हैं।
क्या है लक्षण
- इस बुखार में तेज बुखार के साथ पैरों में तेज दर्द होता है, मरीज को चलने में बहुत तकलीफ होती है
- एड़ियों और घुटनों में सूजन भी हो जाती है।
- इस बुखार में मरीज ठीक होने के बाद भी 10 से 15 दिन तक ठीक से चल नहीं पाते हैं।
- पटना के कई मोहल्ले से ऐसे दर्जनों मामले आ रहे हैं। लोगों को चलने में भी परेशानी हो रही है।
क्यों फैल रहा है ये बुखार?
एक्सपर्ट का मानना है कि बारिश के बाद कुछ इलाकों में किसी प्रकार का वायरस या बैक्टीरिया पनप गया हो, जिस वजह से ये बुखार मच्छरों के काटने की वजह से फैल रहा हो, जिससे संक्रमित होने के बाद लोगों में लगड़ा बुखार के केस आ रहे हों, लेकिन इस बुखार के फैलने के कारणों की जांच होने पर ही सटीक वजह मालूम चल पाएगा।
इसके अलावा इसके फैलने की एक संभवत: वजह खुले में बिकने वाला फूड भी हो सकता है, क्योंकि बाहर का जंकफूड खाने वाले ज्यादात्तर लोग इस बुखार का ज्यादा शिकार हो रहे हैं।
लंगड़ा बुखार से बचने के उपाय
- लंगड़ा बुखार मच्छरों से फैलता है, ऐसे में बचाव के लिए जरूरी है कि, मच्छरों से बचाव करें।
मच्छरदानी, मच्छर भगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें।
- मच्छरों को पैदा होने से रोकने के लिए आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- बाहर का खाना से बचें।
- घर-परिवार में किसी के भी पैर में दर्द और सूजन जैसा कोई लक्षण नजर आए तो बिना देर किए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
