Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Lauki Vs Tori: लौकी या तोरी, गर्मियों में सेहत के लिए कौन-सी सब्जी है ज्यादा फायदेमंद? जानें
Lauki Vs Tori Which Is Best In Summer: गर्मियों में बढ़ती गर्मी और तेज धूप का असर सीधे शरीर पर पड़ता है। इस मौसम में डिहाइड्रेशन, कमजोरी और पाचन से जुड़ी परेशानियां तेजी से बढ़ने लगती हैं। ऐसे में खानपान का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि शरीर को पर्याप्त पानी और जरूरी पोषक तत्व मिलते रहें। इसी वजह से डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट गर्मियों में हल्की, पौष्टिक और पानी से भरपूर सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। लौकी और तोरी भी ऐसी ही दो सब्जियां हैं, जो सेहत के लिहाज से ये दोनों काफी फायदेमंद मानी जाती हैं। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि इन दोनों में से कौन-सी सब्जी शरीर को ज्यादा पोषण और बेहतर फायदे देती है? अधिकतर लोग इसका सही जवाब नहीं जानते। आइए, जानते हैं कि लौकी और तोरी में से कौन सी सब्जी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है -

लौकी के फायदे
लौकी को गर्मियों की सबसे हेल्दी सब्जियों में गिना जाता है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा काफी अधिक होती है और कैलोरी बेहद कम होती है। यही वजह है कि इसे हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन माना जाता है। इसमें विटामिन-सी, फाइबर, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। नियमित रूप से लौकी खाने से पेट साफ रहता है और कब्ज व एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसके अलावा, यह वजन नियंत्रित करने में भी मददगार मानी जाती है, क्योंकि इसे खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। साथ ही, यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है।
तोरी के फायदे
तोरी भी गर्मियों में खाई जाने वाली बेहद पौष्टिक और हल्की सब्जियों में शामिल है। इसमें कैलोरी कम और पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिससे यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। तोरी को पाचन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को स्वस्थ रखने और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। साथ ही, यह शरीर को ठंडक पहुंचाने और गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाने में भी सहायक मानी जाती है। कम कैलोरी होने की वजह से वजन नियंत्रित करने वाले लोग भी इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। इसके अलावा, इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर को जरूरी पोषण देने का काम करते हैं।
लौकी और तोरी में कौन ज्यादा फायदेमंद?
लौकी और तोरी, दोनों ही गर्मियों के लिए बेहद हेल्दी सब्जियां मानी जाती हैं। दोनों में पानी की मात्रा अधिक होती है और ये शरीर को ठंडक देने के साथ जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करती हैं। अगर बात पाचन और हाइड्रेशन की हो, तो तो लौकी को बेहतर विकल्प माना जा सकता है। वहीं, ज्यादा फाइबर और पोषण के मामले में तोरी फायदेमंद मानी जाती हैं। ऐसे में, गर्मियों के मौसम में लौकी और तोरी दोनों को डाइट में शामिल करना शरीर के लिए लाभकारी हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
