Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Laung Ke Fayde: शादीशुदा जिंदगी में फिर से लौट आएगी बहार, बस मर्दों को हर रात करने होंगे ये लौंग के उपाय
Benefits Of Cloves Sexually For Men : लौंग एक ऐसा मसाला है जो खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी पहुंचाता है। आयुर्वेद में भी लौंग के फायदों के बारे में काफी कुछ बताया गया है। आयुर्वेद के जाने माने डॉक्टर अबरार मुल्तानी का कहना है कि वैसे तो दूध और लौंग का अलग-अलग सेवन करने से शरीर को फायदा होता है, लेकिन अगर आप इन दोनों का एक साथ सेवन करते हैं तो आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
लौंग न सिर्फ बीमारियों से बचाता है बल्कि इम्यूनिटी को स्ट्रांग भी बनाता है। इसके अलावा जिन पुरुषों के शादीशुदा जिंदगी से सेक्स का रोमांच गायब होता जा रहा है। उन शादीशुदा मर्दों की हर सेक्सुअल समस्या का इलाज है लौंग। आइए जानते हैं कैसे लौंग का सेवन कर आप हर तरह की यौन रोग से मुक्ति पा सकते हैं-

इम्यूनिटी बढ़ाए
लौंग में विटामिन सी और जिंक पाए जाते हैं तो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं और बीमारियों से लड़ने की क्षमता का विकास करते हैं। हर दिन 3 से 4 लौंग को आप दूध में मिलाकर पीएं या फिर ऐसे ही चबाकर खाएं।
पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ता है
दूध में लौंग मिलाकर नियमित पीने से पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ता है। इसके साथ ही ये सेक्सुअल कपासिटी को भी बढ़ाती है। आप एक गिलास दूध में आधा चम्मच लौंग का पाउडर मिलाएं और उसका सेवन करें।
संभोग की क्षमता बढ़ाएं
लौंग और जायफल को घीसकर नाभि पर लेप करने से पुरुषों की संभोग करने की क्षमता बढ़ती है। चाइना में लोग सेक्सुअल पावर बढ़ाने के लिए लौंग का सेवन करते हैं। ये पुरुषों के लिंग के टिश्यूज में रक्तप्रवाह को बढ़ाता है।

रोज 2 लौंग का करें सेवन
आयुर्वेदिक डॉक्टर अबरार मुल्तानी कहते हैं कि एक शोध में किए गए दावे के अनुसार, रोज सुबह 2 लौंग को खाली पेट खाना चाहिए। इससे सेक्स लाइफ में सुधार होता है। लौंग का सेवन पुरुषों में कई तरह की पौरुष संबंधी दिक्कतों को दूर करती है।
प्रीमेच्योर इजेकुलेशन के लिए लौंग
प्रीमेच्योर इजेकुलेशन, जिसे रैपिड इजेकुलेशन के रुप में भी जाना जाता है। ये एक तरह का यौन रोग है, जो तब होता है जब कोई व्यक्ति अपनी पार्टनर की तुलना में जल्दी इजेक्युलेट हो जाता है। कुछ रिसर्च में ये बात सामने आई है कि लौंग का तेल प्रीमेच्योर इजेकुलेशन को रोकने का काम करता है।
शीघ्रपतन से मिले छुटकारा
लौंग का नियमानुसार और नियमित रूप से सेवन करने पर शीघ्रपतन जैसी दिक्कतों से पुरुषों को मुक्ति दिलाती है। लौंग पौरुष शक्ति बढ़ाने में मदद करती है।
STDs के खतरे को कम करता है
कुछ अध्ययनों से पता चला है कि लौंग के अर्क में रोगाणुरोधी गुण होते हैं जो STDs का कारण बनने वाले कुछ प्रकार के बैक्टीरिया और कवक को मार सकता है। पुरुषों और महिलाएं लौंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से आपके स्वास्थ्य की रक्षा करने में भी मदद मिल सकती है।
पीरियड को बनाएं रेगुलर
शादीशुदा लोगों में आजकल बांझपन की समस्या बहुत आम हो गई। महिलाओं के अनियमित ऑव्यूलेशन की वजह से फर्टिलिटी पीरियड निश्चित नहीं हो पाता है। बांझपन की समस्या कई लोगों में वजन से संबंधित भी होता है। लौंग का सेवन करने से वजन कम होता है, ये शुगर को कम करता है। ये पुरुषों में स्पर्म सेल्स इम्प्रूव करता है और महिलाओं की माहवारी नियमित होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
