Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Lohri 2024: लोहड़ी पर अग्नि में क्यों डालते हैं पॉपकॉर्न मूंगफली और तिल? इनका सेहत से क्या है रिश्ता?
Why we threw popcorn and Mungfali in lohri fire : लोहड़ी एक प्रसिद्ध भारतीय त्योहार है जो पंजाब और हरियाणा में पारंपरिक तौर पर फसल की बुआई और उसकी कटाई के खुशी में मनाई जाती है। इस त्योहार के जरिए लोग इस दिन सूर्य देव को व अग्नि देव के प्रति आभार प्रकट करते हैं।
इसे जनवरी के महीने में मनाने की परंपरा है। इस साल ये पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस त्योहार को मनाने के लिए खुली जगह पर आग लगाई जाती है और नृत्य करते हुए गीत गाए जाते हैं और फिर पवित्र अग्नि में मूंगफली, गजक, तिल आदि डालकर फेरी लगाई जाती है।

लेकिन आपको पता है आखिर लोहड़ी का त्यौहार क्यों मनाया जाता है और आग में ये सभी चीजें क्यों डाली जाती हैं। आइए जानते हैं कि इन्हें क्यों खाया जाता है और सेहत के लिए क्यों हैं फायदेमंद-
मूंगफली, पॉपकॉर्न, और तिल को आग में क्यों डालते हैं?

मूंगफली
पारंपारिक फसलों के रुप में लोहड़ी की अग्नि में तिल और मूंगफली अर्पित करते हैं।मूंगफली में ऊर्जा और पोषण होता है और इसे आग में डालकर इसके मिनरल्स और विटामिन्स को बढ़ावा दिया जाता है। यह त्योहार के माध्यम से जीवन में ऊर्जा की देन का प्रतीक है।
फायदे: मूंगफली की तासीर गर्म होने की वजह से यह आपका शरीर सर्दियों में गर्म रखकर सर्दी-जुकाम की समस्या में जल्द राहत दे सकती है। मूंगफली शरीर को आवश्यक फैट और विटामिन्स प्रदान करती है, जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

पॉपकॉर्न
पॉपकॉर्न के बिना लोहड़ी अधूरी है। लोहड़ी पर ज्यादात्तर मक्के की फसल की कटाई की जाती है। पॉपकॉर्न यानी मक्के के बीज को आग में डालने से यह फूल जाता है। आग में सेंक कर पकने से इसे समृद्धि, प्रगति और विकास के प्रतीक से जोड़ा जाता है। जो माहौल को उत्साहभरा बनाता है। इससे निकलने वाली अच्छी सुगंध से हवा सुंगधित हो जाती है। इससे लोगों के बीच में खुशी और सजीवता का माहौल बनता है।
फायदे: पॉपकॉर्न एक संपूर्ण अनाज है, जो विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट जैसे आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। इसकी हल्की और हवादार बनावट इसे भारी स्नैस का एक स्वस्थ ऑप्शन बनाती है, जिसकी संतुलित आहार में गिनती होती है। फाइबर से भरपूर पॉपकॉर्न पाचन में सहायता करता है। यह गुल्टेन मुक्त होता है तो इसे हर कोई अपनी डाइट में शामिल करता है।

गुड़ और तिल
तिल और गुड़ में तात्कालिक लाभ के साथ-साथ दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभ भी होता है। इसे आग में डालने से तिल के गुणों का संरक्षण होता है और इससे सेहतमंद रहने में मदद मिलती है।
तिल खाने के फायदे: तिल में भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो त्वचा को निखार और चमक प्रदान करते हैं।
गुड़ खाने के फायदे : गुड़ में उच्च मात्रा में शाक्ति होती है और यह शरीर को ताजगी और ऊर्जा प्रदान करता है. लोहड़ी का त्योहार सर्दियों के मौसम में आता है ऐसे में गुड़ लोहड़ी के दिन खाने से विशेष लाभ मिलता है.
धार्मिक महत्व
लोहड़ी को कई वर्ष पहले तिलोड़ी भी कहा जाता था. तिलोड़ी का शब्द बना है शब्द तिल और रोड़ी से, जो समय के साथ बदलते हुए तिलोड़ी और फिर लोहड़ी हो गया। लोहड़ी पर तिल और गुड़ को सूर्य और शनि का मिलन माना जाता है। इसलिए इस दिन तिल और गुड से बनी चीज का दान किया जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications