Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
'हीट वेव' से बचाने के लिए चुनाव आयोग ने जारी की एडवाइजरी, सेफ रहने के लिए हाइड्रेड रहें और ये काम न करें
19 अप्रैल से 1 जून तक देशभर में लोकसभा चुनाव शुरू होने जा रहे हैं। चुनाव 7 चरणों में चलेंगे। मौसम विभाग ने भी इस दौरान प्रचंड गर्मी और लू चलने की आशंका जताई है। इस बार चुनाव आयोग भरी गर्मियों के बीच चुनाव कराने जा रहा है।
ऐसे में चुनावों के दौरान वोटर्स और कर्मचारियों को लू और गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिए चुनाव आयोग ने हर राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एडवाइजरी जारी की है। आइए जानते हैं कि आयोग ने क्या एडवाइजरी जारी कर किन बातों का ध्यान रखने कि हिदायते दी हैं और इसके अलावा सामान्य तौर पर भी लू में किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

एडवाइजरी ये क्या कहा गया है
- मतदान के दिन तमाम वोटिंग बूथ पर मतदाताओं, पोलिंग पार्टी और पोलिंग एजेंटों को गर्मी से बचाने के पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
- मतदान के लिए पोलिंग स्टेशन ग्राउंड फ्लोर पर ही बनाए जाएंगे। ये वोटर आसानी से पोलिंग स्टेशनों में जाकर वोट दे सकें।
- जरूरत के मुताबिक हर दो महिला के बाद एक पुरुष वोटर वोट देने जा सकता है।
- हर दो किलोमीटर के दायरे में वोट देने के पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।
- सभी वोटिंग बूथ पर महिलाओं-पुरुषों और दिव्यांग वोटर्स को ध्यान में रखते हुए टॉयलेट की सुविधा की जाएगी।
- सभी वोटिंग बूथ में पर्याप्त संख्या में कुर्सियां और बेंच लगाई जाएंगी।
- हर वोटिंग बूथ पर पीने का पानी पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।
लू या हीटवेव क्या है?
आईएमडी (India Meteorological Department) के अनुसार, मैदानी इलाकों में जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार हो जाता है, तो लू यानी गर्म हवाएं चलने लगती है। तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर इसे लू की खतरनाक श्रेणी माना जाता है।

लू लगने या हीट स्ट्रोक के लक्षण
सिर दर्द होना, चक्कर आना, गर्मी के बावजूद पसीना नहीं आना, त्वचा लाल , गर्म और सूखी हो जाना, टेम्परेचर अधिक होना, मांसपेशियों में ऐंठन होना, जी घबराना या उल्टी होना, दिल की धड़कन बढ़ जाना, बेहोश हो जाना, सांस लेने में परेशानी महसूस होना।
लू से बचने के लिए करें ये काम
- बॉडी हाइड्रेशन पर ध्यान दें, खूब पानी पीएं।
-हल्के रंग के और ढीले सूती कपड़े पहनें।
- धूप में निकलते समय स्कार्फ, सनग्लासेस और जूतों से खुद को ढ़ककर रखें।
- कैफीन वाले ड्रिंक्स को अवॉयड करें।
- ओआरएस, लस्सी और नींबू पानी जैसी नेचुरल चीजएं पीएं।
- शरीर को गर्मी से बचाएं।
- दोपहर को 12 से 3 के बीच जानें से बचें।
- कार को धूप में पार्क करने से बचें।
लू लगने पर तुरंत करें ये काम
- व्यक्ति को किसी ठंडी जगह या छाया पर बिठाएं।
- तुरंत पानी पिलाएं।
- बर्फ की सिकाई करें।
- तौलिया को ठंडे पानी में भिगोकर सिर या बदन पर रखें।
- नींबू का पानी या नारियल पानी पिलाएं इससे व्यक्ति के शरीर में पर्याप्त इलेक्ट्रॉल की पूर्ति होगी।
- कच्चा प्याज का सेवन करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications