Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
London Chaiwala: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंदन में ली मसाला चाय की चुस्की, जानें मानसून में इसे पीने के 5
Masala Chai Benefits In Monsoon: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन का दौरा बहुत ही खास रहा क्योंकि इस दौरान उन्होंने वहां भारतीय संस्कृति और स्वाद की एक खास छाप छोड़ी। जी हां, ऐसा ही कुछ देखने को मिला लंदन दौरे के दौरान, जब पीएम मोदी ने एफटीए पर साइन करने के बाद लंदन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ मसाला चाय की चुस्की ली। ठंडी और बरसाती मौसम के बीच एक कप गरमा-गरम मसाला चाय पीने के बाद से ही वो और उनकी चाय चर्चा में आ गई है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी, और एक बार फिर "मोदी की चाय" चर्चा में आ गई।
मसाला चाय अब सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की पसंद ही नहीं, बल्कि एक हेल्दी और स्मार्ट चॉइस भी बन चुकी है, खासकर मानसून में। तो अगली बार जब बादल गरजें और मौसम ठंडा हो जाए, तो आप भी पीएम मोदी की तरह उठाइए एक कप मसाला चाय का स्वाद भी ले सकते हैं वो भी सेहत के साथ।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये मसाला चाय सिर्फ स्वाद में ही दमदार नहीं, बल्कि मानसून के मौसम में स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है? आइए जानते हैं कि ये देसी ड्रिंक क्यों है आपकी इम्यूनिटी का बूस्टर और मानसून का बेस्ट साथी।

मसाला चाय के 5 जबरदस्त फायदे जो मानसून में बनाते हैं इसे सुपरड्रिंक
1. इम्यूनिटी बूस्टर का काम करती है
मसाला चाय में मौजूद तुलसी, अदरक, काली मिर्च और लौंग जैसे मसाले शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। बारिश के मौसम में वायरल इंफेक्शन और सर्दी-खांसी से बचने के लिए ये बेहद फायदेमंद है।
2. पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है
मसाले जैसे इलायची और सौंठ पेट में बनने वाली गैस, अपच और एसिडिटी से राहत दिलाते हैं। इसलिए मानसून में जब पाचन कमजोर हो जाता है, मसाला चाय राहत पहुंचाती है।
3. सर्दी-खांसी से रखे दूर
मानसून में तापमान में गिरावट और नमी के कारण गले में खराश और सर्दी होना आम बात है। अदरक और काली मिर्च से बनी मसाला चाय गले को आराम देती है और बलगम को बाहर निकालती है।

4. मूड बूस्टर और तनाव कम करने वाली
चाय में मौजूद मसाले और कैफीन का संयोजन दिमाग को रिलैक्स करता है। बारिश की रिमझिम में जब आलस और थकान हावी हो जाए, तो एक कप मसाला चाय मूड ठीक कर सकती है।
5. शरीर को गर्माहट और एनर्जी देती है
मानसून में शरीर अक्सर सुस्त पड़ जाता है। मसाला चाय की गर्म तासीर शरीर को अंदर से गर्म रखती है और एनर्जी का स्तर बढ़ाती है, जिससे आप एक्टिव महसूस करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
