Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Heatstroke: लू लगने पर शरीर में दिखते हैं ये 7 लक्षण, जानें लू लगने पर क्या करें इससे बचाव के जरूरी उपाय
Loo Lagne Ke Lakshan: तेज धूप और झुलसाने वाली गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। अब सिर्फ दोपहर ही नहीं, शाम को भी गर्म हवाएं चलने लगी हैं। ऐसे मौसम में लू यानी हीटस्ट्रोक एक गंभीर समस्या बन सकती है। शुरुआत में इसके लक्षण हल्के लग सकते हैं, लेकिन अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो हालत बिगड़ सकती है। कई बार लोग लू के संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में, लू से बचाव करना बेहद जरूरी है। आइए, जानते हैं लू लगने पर शरीर में क्या लक्षण नजर आते हैं और इससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से -

लू लगने के क्या लक्षण हैं? (Heatstroke Symptoms In Hindi)
कई लोग लू के शुरुआती संकेतों को पहचान नहीं पाते और इसे सामान्य कमजोरी या थकान समझ लेते हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में इन लक्षणों को नजरअंदाज करना सही नहीं है। लू लगने पर आमतौर पर ये संकेत दिखाई दे सकते हैं -
- शरीर का तापमान बढ़ जाना और तेज बुखार आना
- बहुत ज्यादा पसीना आना
- सिर में दर्द रहना
- चक्कर आना या शरीर में कमजोरी महसूस होना
- उल्टी या मतली महसूस होना
- गला सूखना और ज्यादा प्यास लगना
- त्वचा का लाल पड़ना और सूखापन महसूस होना
लू लगने पर क्या करें? (Loo Lagne Par Kya Kare)
- सबसे पहले व्यक्ति को ठंडी और हवादार जगह पर आराम करने के लिए लिटाएं। ध्यान रखें कि एसी बहुत तेज न हो, हल्की ठंडी हवा ही पर्याप्त होती है।
- शरीर का तापमान कम करने के लिए गीले कपड़े या स्पंज से धीरे-धीरे शरीर पोंछें।
- शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है, इसलिए थोड़ा-थोड़ा करके पानी, ओआरएस (ORS) घोल या नींबू पानी पिलाएं।
- सिर पर गीला तौलिया रखने से दिमाग को ठंडक मिलती है और राहत महसूस होती है।
- जब शरीर का तापमान सामान्य होने लगे, तब हल्के गुनगुने या सामान्य पानी से स्नान कर सकते हैं।
- अगर उल्टी, पेट दर्द या दस्त जैसी समस्या हो, तो बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह लें।
- बुखार या कमजोरी महसूस होने पर खुद से दवा न लें, डॉक्टर की सलाह के बाद ही कोई दवा लें।
लू से बचाव के लिए करें ये उपाय (Heatstroke Prevention Tips)
- तेज गर्मी और लू के मौसम में थोड़ी सी सावधानी आपको बीमार होने से बचा सकती है। अगर आप कुछ आसान बातों का ध्यान रखें, तो इस मौसम का असर काफी हद तक कम किया जा सकता है।
- कोशिश करें कि दोपहर की तेज धूप में बाहर न निकलें। अगर जरूरी हो, तो निकलने से पहले शरीर को हाइड्रेट रखें नींबू पानी या इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक लेना फायदेमंद रहता है।
- सिर्फ सादा पानी ही नहीं, बल्कि नारियल पानी, ठंडा दूध या घर के बने शरबत भी शरीर में तरल की कमी पूरी करने में मदद करते हैं।
- ज्यादा चाय, कॉफी, सोडा या कोल्ड ड्रिंक से दूरी बनाएं, क्योंकि ये शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं।
- बाहर जाते समय हल्के और कॉटन के कपड़े पहनें, बेहतर होगा कि पूरे बाजू के कपड़े हों ताकि त्वचा सीधे धूप के संपर्क में न आए।
- धूप से बचने के लिए छाता, टोपी या सिर पर कपड़ा जरूर रखें। चेहरा ढकने के लिए रुमाल या मास्क का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
- कानों को भी हल्के कपड़े से ढकना फायदेमंद होता है, इससे शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद मिलती है।
- अपने साथ हमेशा पानी की बोतल रखें और प्यास लगने का इंतजार न करें थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें।
- खाली पेट तेज धूप में निकलने से बचें, क्योंकि इससे लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।
- इन छोटी-छोटी बातों को अपनाकर आप गर्मी और लू के असर से खुद को काफी हद तक सुरक्षित रख सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
