Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
सुबह से ही भीषण गर्मी, जानें लू से बचने के लिए क्या करें? इन लोगों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
How To Stay Safe In Extreme Heat: भीषण गर्मी ने लोगों का घर से बाहर निकलना ही मुश्किल कर दिया है। सुबह 7 बजे से ही सूरज इतना तेज चमक रहा है मानो दोपहर के 12 बज रहे हों। जून की शुरुआत के साथ ही देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। सुबह से ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है और दोपहर तक हालात और भी खराब हो जाते हैं। हीटवेव और तपिश भरी गर्मी ने लोगों की हालत पतली कर दी है। हर किसी को अगर किसी चीज का इंतजार है तो वो है बारिश जो इस जानलेवा गर्मी से राहत दिला सकती है।
भारत मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत समेत मध्य भारत के कई राज्यों में लू (Heatwave) को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि लू से बचने के लिए क्या उपाय करें और किन लोगों के लिए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।
कैसा रहेगा आज का मौसम?
गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है। जून की शुरुआत में ऐसा हाल है तो जरा अंदाजा लगाइए कि जुलाई में क्या होगा। दिल्लीवासियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पसीने से तरबतर लोगों की तबीयत भी खराब हो रही है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार, 12 जून तक ऐसे ही हालात रहने वाले हैं।

हालांकि 11 जून को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। आज दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। सुबह 8 बजे ही तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था।

गर्मी से किन लोगों को ज्यादा खतरा?
मौसम विभाग ने बताया कि ये मौसम किन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक है। मौसम विभाग के अनुसार, छोटे बच्चे, बुजुर्ग लोगों, गर्भवती महिलाओं और हृदय, श्वसन या मधुमेह जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं उन लोगों को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलने के लिए मना किया गया है। अगर बाहर जाना जरूरी हो तो कुछ सावधानियां बरतने की भी सलाह दी गई है। जान लेते हैं कि हीट स्ट्रोक के लक्षण क्या हैं। इसमे सिरदर्द, चक्कर आना, अत्यधिक पसीना या अचानक बेहोशी आना जैसे लक्षण शामिल हैं जिन्हें इग्नोर न करें। लू और भीषण गर्मी को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। अगर आप या आपके आसपास किसी को लू लगने के लक्षण दिखें, तो तुरंत छांव में ले जाकर ठंडा पानी पिलाएं और जरूरत हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।
लू से बचने के लिए क्या करें?
1. दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
2. दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें।
3. हल्के और ढीले कपड़े पहनें, खासतौर पर सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनना बेहतर होता है।
4. नारियल पानी, नींबू पानी पिएं क्योंकि इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर ड्रिंक्स शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखते हैं।
5. अगर घर से बाहर जाना बहुत जरूरी हो तो छाते या टोपी का इस्तेमाल करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications