Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Loose Adult Tooth: जवानी में भी दांत ढीले होने की समस्या का कर रहे सामना, जानिए इसके कारण
छोटे बच्चों के बढ़ने के साथ उनके दूध के दांत टूटना काफी आम बात है, लेकिन अगर आप बड़े है इसके बाद आपके दांत टूटने की स्थिति में हैं या फिर हिल रहे हैं, ढीले पड़ गए हैं तो ये आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है।
हिलते हुए दांत आपकी स्माइल में खलल डाल सकता है। आप अपने फेवरेट फूड को खाने में परेशानी का सामना कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी लूज टिथ यानि हिलते हुए दांत की समस्या का सामना कर रहे हैं तो अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। लेकिन इससे पहले यह जानना जरूरी है कि आपके दांत हिलने के क्या कारण हैं और इसके लक्षणों के बारे में।

बड़ों के दांत हिलने के कारण ( Loose Adult Teeth )
1. ट्रॉमा
गिरने, खेलते समय चोट लगने, या किसी अन्य दुर्घटना के कारण बड़ों के दांत ढीले होने की समस्या हो सकती है। कुछ चोटें अपने आप ठीक हो सकती हैं, लेकिन आपको अपने डॉक्टर को जरूर दिखाएं। ताकि किसी गंभीर समस्या से बच सकें।
2. मसूड़े की बीमारी
अगर आपका दांत बिना किसी कारण के ढीला हो गया है तो आपको पीरियंडोंटाइटिस भी हो सकता है जो मसूड़ों से जुड़ी बीमारी है। इस बीमारी में बेक्टीरिया आपके सॉफ्ट टिश्यू और दांतों के आसपास की हड्डी को खराब कर देते है।
3. तनाव
तनाव के कारण बार-बार अपने दांतों को भींचना या पीसना भी बड़ों में दांत हिलने का एक बड़ा कारण है। इस स्थिति को ब्रुक्सिज्म के रूप में भी जाना जाता है। इस समस्या के कारण समय के साथ आपके दांत ढीले हो सकते हैं।
4. प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज
प्रेग्नेंसी या मेनोपॉज के दौरान आपके हार्मोन में परिवर्तन होता है, इस कारण भी आपके दांत ढीले हो सकते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन के हाई लेवल से जबड़े में हड्डियां ढीली हो सकती हैं, लेकिन ये परिवर्तन केवल अस्थायी होता है।
मेनोपॉज के दौरान शरीर कम एस्ट्रोजन का उत्पादन करना शुरू कर देता है, जिससे हड्डियों का घनत्व कम हो सकता है। जैसे-जैसे जबड़े की हड्डी कमजोर होती जाती है, इससे दांतों के ढीले होने का खतरा बढ़ जाता है।
5. दवाएं
कैल्शियम न सिर्फ आपकी हड्डियों को मजबूत करने और उसके निर्माण में मदद करता है, बल्कि आपके दांतो को भी मजबूत करने का काम करता है। लेकिन कुछ दवाएं ऐसी है जिनके ज्यादा सेवन से आपको साइड इफेक्ट हो सकता है, जिसके कारण आपके दांत ढीले पड़ सकते हैं।
दांत ढीले होने के लक्षण
1. मूवमेंट - एक ढीला दांत आमतौर पर अपने मूवमेंट के कारण जाना जाता है। आपका दांत आगे और पीछे हिल सकता है या फिर आपको मुंह में दांत घूमते हुए महसूस हो सकता है।
2. दर्द - आपको जो दांत हिल रहा हो उसके आस-पास दर्द का अनुभव कर सकते हैं। खासकर जब आप किसी बहुत ज्यादा गर्म या ठंडी चीज का सेवन करें।
3. ब्लिडिंग - कुछ मामलों में, आपको दांत या मसूड़ों के आसपास से खून निकलने की समस्या भी हो सकती है। यह मसूड़ों की बीमारी या चोंट लगने के कारण हो सकता है।
4. सूजन - ढीले हूए दांत के कारण आपको प्रभावित दांत के आसपास के मसूड़ों में सूजन की समस्या भी हो सकती है।
5. सांसों की बदबू - सांसों की बदबू मसूड़ों की बीमारी का एक लक्षण है, जिसके कारण दांत ढीले हो सकते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications