Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
स्ट्रेस से लेकर दर्द में राहत देता है कमल का फूल, जानिए इसके गुण

फूलों की खूबसूरती और खुशबू हर किसी को पसंद होती है। लेकिन इन फूलों के असली गुण के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। ऐसे ही कमल का फूल दिखने में जितना खूबसूरत होता है। आपके हेल्थ के लिए इसमें मौजूद गुण भी उतने ही गुणकारी होते हैं। कमल का फूल सेहत का एक पूरा पिटारा है। आयुर्वेद में भी इसके कई फायदे बताए गए हैं। इसके जड़ से लेकर डंडी तक हर चीज दवाई के रूप में यूज होता है। कमल का फूल मन को शांति पहुंचाने के लिए जाना जाता है। ये आपके तनाव को कम करने में भी मदद करता है। एंजायटी की समस्या से भी निजात दिलाने में मदद करता है। कमल के फूल में एपोमोर्फिन और न्यूसीफेरिन गुण पाए जाते हैं। जो दिमाग के लिए काफी अच्छे माने गए है। कमल के फूल में विटामिन, आयरन के पोषक तत्व भी मौजूदहैं। आइए आपको बताते है कमल के फूल के और क्या-क्या फायदे हैं।
दर्द में देता है राहत
कमल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण हर तरह के दर्द में राहत देने में मदद करता है। शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द हो तो कमल के तेल से मालिश करने से राहत मिलती है। किसी भी तरह के हड्डियों के दर्द में भी राहत देता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
कमल का फूल एंटी एजिंग को भी कम करने में मददगार है। ये स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ एक्स्ट्रा ऑयल को भी कंट्रोल करता है। इसे चेहरे पर लगाने से मुहांसों में भी कमी आती है। इसमें विटामिन ए भी मौजूद होता है, जो हर तरह के घाव को भरने में मदद करता है।
शांति और तनाव में मददगार
कमल का फूल दिमाग को शांत करने में मदद करता है। जब आप घर को सजाने या पूजा-पाठ में कमल के फूल का यूज करते हैं तो ये आपके आस-पास के महौल को पॉजिटिव वाइब देने में मदद करता है। कमल का फूल आपके आस-पास होने से आपके अंदर हेप्पी हारमोंस की बढ़ोतरी होती है। इतना ही नहीं ये आपके तनाव को कम करने में मदद करता है। इसे अपने पास रखने से आपको नींद भी सुकुन का आता है। कमल के अर्क के यूज से आपको तनाव और एंजाइटी से भी छुटकारा मिलता है। अगर आप या आपके जान पहचान का कोई डिपरेशन का शिकार है तो कमल का फूल उनके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी साबित हो सकता है।
बीपी को रखता है कंट्रोल
बीपी के मरीजों के लिए भी कमल का फूल किसी वरदान से कम नहीं है। कमल के फूल की मदद से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। ये फूल आपके बॉडी का टेंपरेचर भी नॉर्मल रहता है। आप कमल के तेल का यूज अपने बालों में लगाने के लिए भी कर सकते हैं। इससे आपका तनाव भी कम होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
