Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बढ़ते वजन से है परेशान, तो ट्राई करें ये टेस्टी लो कार्ब स्नैक्स
जब बात वजन घटाने की आती है तो सबसे पहले लो कार्ब खाना याद आता है। लो कार्ब खाना इसलिए भी लोकप्रिय है क्योंकि इससे कई सारे स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। लो कार्ब यानि जब कोई व्यक्ति कार्बोहाइड्रेट का सेवन बंद कर देता है और इसके बजाय प्रोटीन, हेल्दी
फैट और सब्जियों का सेवन करता है। ये खाने की इच्छा को कम करता है। जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। अगर आप वजन घटाने का मन बना चुके है, तो ये लो कार्ब स्नैक्स अपनी डाइट में जरूर शामिल करें जो स्वादिष्ट भी है और पौष्टिक भी।

ऑलिव का टेपेनड
ऑलिव विटामिन ई का बेस्ट लो कार्ब सोर्स कहा जा सकता है, जो आपकी बॉडी में एक पॉवरफुल एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करता है, जो फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले डैमेज के खिलाफ सेल्स की रक्षा करता है। आप कटे हुए ऑलिव, केपर्स, लहसुन और ऑलिव ऑयल को मिलाकर घर पर आसानी से ऑलिव का टेपेनाड बना सकते हैं। कुरकुरे नाश्ते के लिए इसे लो कार्ब क्रैकर के साथ पेयर करें।
बैरिज और व्हीप्ड क्रीम
बैरिज ना केवल अत्यधिक पौष्टिक होते हैं, बल्कि ये कम कार्ब वाला फ्रूट भी हैं। क्या आपको पता है कि, 1/2 कप ब्लूबेरी से सिर्फ 11 ग्राम कार्ब्स मिलता हैं। तो एक टेस्टी, लो कार्ब स्नैक बनाने के लिए, 1/2 कप ब्लूबेरी को 2 बड़े चम्मच होममेड व्हीप्ड क्रीम के साथ मिलाएं। इसे आप चाहें तो बिना शुगर की हैवी व्हिपिंग क्रीम फेंट कर बना सकते हैं।
स्टफ एवोकाडो
एक मीडियम एवोकाडो में 12 ग्राम कार्ब्स होते हैं। हालांकि, इन कार्ब्स के 9 ग्राम फाइबर से प्राप्त होते हैं, ये एक इनडाइजेशटेबल न्यूट्रीयंट है। एवोकाडो लो कार्ब डाइट के लिए बेस्ट ऑप्शन है। स्टफ्ड एवोकाडो बनाने के लिए इसे आधा काट लें और गुठली हटा दें। फिर, एवोकाडो के बीच में अपनी पसंदीदा लो कार्ब स्टफिंग चम्मच से डालें।
स्ट्रॉबैरी स्मूदी
वैसे तो खूब सारे फ्रूटस, जूस और शर्बत से बनी स्मूदी में कार्ब्स में बहुत अधिक हो सकता है, लेकिन आप चाहें तो सही इंग्रीडेंट के साथ लो-कार्ब स्मूदी बना सकते हैं। वैसे, स्ट्रॉबेरी एक स्वादिष्ट लो-कार्ब फल है, जिसके 1/2 कप में केवल 6 ग्राम कार्ब्स होते है। इसे बनाने के लिए 1 कप बिना शुगर वाला बादाम का दूध लें, फिर इसमें फ्रेश स्ट्रॉबैरी ड़ालें। इस मिक्सर में 1/4 कप प्रोटीन या अन्य लो कार्ब प्रोटीन पाउडर मिलाए। फिर एक बड़ा चम्मच चिया सीडस, 1/4 चम्मच वेनिला अर्क और कुछ बर्फ के टुकड़े बनाकर ग्राइंड करे। फिर इसे पी जाए।
कैरट स्टीक और पीनेट बटर
लगभग 10 छोटी साइज की गाजर और 2 बड़े चम्मच पीनट बटर में 15 ग्राम कार्ब होता है। मलाईदार पीनट बटर के साथ गाजर खाना एक अलग ही स्वाद देता है। हालांकि कई सारे पीनट बटर में एक्सट्रा शुगर होती है, इसलिए केवल पीनट और थोड़े से नमक से बनी नेचुरल वैरायटी ही ट्राई करें।
भुने हुए कद्दू के बीज
कद्दू के बीज जिंक से भरपूर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और मेटाबॉलिज्म के लिए एक आवश्यक मिनरल है। इसका टेस्ट बढ़ाने के लिए 1 औंस कद्दू के बीज में 1/2 चम्मच दालचीनी और 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। फिर इसे एक बेकिंग शीट पर फैलाएं और ओवन में 300°F (150°C) पर 45 मिनट या सुनहरा भूरा होने तक बेक करें। इसे स्नैक्स के रूप में खाए।
नट्स के साथ प्लेन दही
वैसे तो दूध और दही में नेचुरल शुगर होती है। लेकिन अधिकांश लोग दही में चीनी ड़ालकर खाते है। जो शरीर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बढ़ा देते है। जबकि करीब 170-ग्राम सादे, बिना चीनी वाले, फुल फैट दही में सिर्फ 8 ग्राम कार्ब्स होते हैं। अगर आप इसे हेल्दी स्नैक्स के रूप में लेना चाहते है तो प्लेन दही में मुट्ठी भर नट्स मिलाएं। और अगर आप इसका स्वाद बढ़ाना चाहते है तो इसमें थोड़ी-सी दालचीनी या वेनिला अर्क मिलाए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
