Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
नीना गुप्ता ने किसिंग सीन के बाद किया था डेटॉल से कुल्ला, एंटीसेप्टिक सॉल्यूशन से माउथ वॉश करना सेफ है?
नीना गुप्ता की फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' (Lust Stories 2) रिलीज हो गई। इस फिल्म में वो दादी के रोल में नजर आएंगी, जो विचारों से काफी बोल्ड हैं। असल जिंदगी में भी नीना गुप्ता अपनी बोल्डनेस के वजह से जानी जाती है।
आज नीना गुप्ता किसी भी तरह के रोल बिंदास अंदाज में निभा लेती हैं। मगर एक वक्त था, जब किसिंग सीन परफॉर्म करने के बाद वह इतनी असहज हो गई थीं कि उन्होंने डेटॉल से कुल्ला किया था।

ये बात उन्होंने खुद लस्ट स्टोरीज 2 के प्रमोशन के दौरान पुराना किस्सा शेयर करते हुए बताया। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या एंटीसेप्टिक सॉल्यूशन के तौर पर यूज किए जाने वाले डेटॉल से कुल्ला या माउथ वॉश करना सुरक्षित हैं?
डेटॉल लिक्विड एंटीसेप्टिक रोगाणुनाशक (disinfectant) है। इसका इस्तेमाल जर्म्स से प्रोटेक्शन करने के लिए चोट लगने से लेकर फर्श को साफ करने तक में किया जाता है।

खत्म कर सकता है आपका टेस्ट बड्स
कुछ लोग मुंह के जर्म्स का खात्मा करने के लिए डेटॉल से कुल्ला करते हैं। लेकिन इसे ओरल हाइजीन के लिए इस्तेमाल में नहीं लेना चाहिए। इसमें मौजूद क्लोरहेक्सिडिन (Chlorhexidine) नामक केमिकल आपके टेस्ट बड्स को नुकसान पहुंचा सकता है। मुंह के जर्म्स खत्म करने के लिए आप नमक और हल्दी के पानी से कुल्ला कर सकते हैं।
अल्सर हो सकता है
डेटॉल को ओरल हाइजीन के लिए इस्तेमाल लेने से मुंह अल्सर की समस्या हो सकती है। गले में जलन और घाव हो सकते हैं। इसके अलावा इससे जीभ आपकी सुन्न पड़ सकती है।
टॉक्सिक पदार्थ की सकता है बीमार
डेटॉल बहुत टॉक्सिक होता है इसलिए इसे कभी भी अपने मुंह में न रखें। इसमें मौजूद विषाक्त केमिकल आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर गलती से आपके पेट में चला जाएं तो इसकी टॉक्सिसिटी से तबीयत बिगड़ सकती हैं।
रोगाणुनाशक है डेटॉल
डेटॉल लिक्विड एंटीसेप्टिक रोगाणुनाशक (disinfectant) है। जो जीवाणुओं को मारता है और ऐसे जीवाणुओं के विरुद्ध संरक्षण प्रदान करता है जो संक्रमण रोग का कारण बन सकते हैं। कहीं गिरने या छीलने पर इसे माइल्ड एंटीसेप्टिक के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। बारिश और सामान्य दिनों में घर की हाईजीन बनाए रखने के लिए और जर्म्स से छुटकारा पाने के लिए फर्श साफ करने में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। कई एक्सपर्ट मानते है कि इसका इस्तेमाल ओरल हाइजीन के तौर पर नहीं करना चाहिए। मार्केट में माउथ वॉश के लिए कई सॉल्यूशन मिलते हैं। इसके अलावा घरेलू उपायों से भी जर्म्स से बचाव के लिए माउथ वॉश किया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
