Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
मच्छरों ने काट-काटकर कर दिया बुरा हाल, Vicks में इस एक चीज को मिलाकर लगाए, मिनटो में मच्छर भगाएं
machar bhagane ke gharelu nuskhe : मच्छरों का आतंक बढ़ गया है और देशभर में डेंगू के मामले बढ़ गए हैं। ऐसे में मच्छरों से बचना बहुत जरूरी हो जाता है। शाम होते से ही लोग मच्छरों के आतंक से बचने के लिए मॉस्किटो रिपेलेंट घर में लगा देते है या बैट लेकर मच्छरों के पीछे पड़ जाते हैं, लेकिन अगर इसके बाद भी मच्छर भाग नहीं रहे तो आप इस तरीके को आजमा सकते हैं, जिससे आसानी से घर के मच्छर बाहर भाग जाएंगे या मर जाएंगे।
अगर लाख जतन करने के बाद भी मच्छर भाग नहीं रहे तो आप इस तरीके को आजमा सकते हैं जिससे आसानी से घर के मच्छर बाहर भाग जाएंगे या मर जाएंगे ।

विक्स का ये उपाय ट्राय करें
इंस्टाग्राम पर priyasbeautytips नाम से बने पेज पर मच्छरों को मारने और भगाने का एक आसान नुस्खा शेयर किया गया है। इसके लिए आधा चम्मच विक्स में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इसे अच्छी तरह से फेंट लें, फिर इसमें पानी मिलाकर इसे मॉस्किटो रिफिल में भर लें और इसके ऊपर अपना पुराना इलेक्ट्रिक एडेप्टर लगाकर इसे स्विच में लगा देंआप देखेंगे कि इससे धीरे-धीरे मच्छर भागने लगेंगे या फिर मर जाएंगे। यह नुस्खा आप भी अपने घर पर आजमा सकते हैं।
ये भी है नुस्खें
- मच्छरों को भगाने के लिए कपूर और नीम के तेल को मिलाकर जला दें और कमरे को बंद कर दें। आप देखेंगे कि जब कपूर जल जाएगा तो मच्छर अपने आप मर जाएंगे या भाग जाएंगे।
- जहां भी पानी इक्ट्ठा हो, वहां पानी में कैरोसीन डाल दें। इससे मच्छर नहीं पनपेंगे।
- नीम के सूखें पत्तों का धुंआ करने से भी मच्छर भाग जाएंगे।
- रोजाना शाम को घर में गोबर की धूप करें।
डिस्क्लेमर: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications