Latest Updates
-
कॉफी से चेहरा कैसे साफ करें? कॉफी में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें तो निखर उठेगी त्वचा -
Traditional Rajasthani Bajra Roti Recipe: सर्दियों के लिए सेहतमंद और स्वादिष्ट रोटी बनाने का आसान तरीका -
Brother's Day 2026 Wishes: बचपन की शरारतें...ब्रदर्स डे पर अपने भाई को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 24 May 2026: रविवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Sunday Morning to Night Nihari Recipe: धीमी आंच पर पकाएं और पाएं रेस्टोरेंट जैसा लजीज स्वाद -
Kainchi Dham जाने का है प्लान तो रुकने की टेंशन करें खत्म, जानिए कहां मिलेंगे सबसे सस्ते और बेस्ट होटल्स -
Happy Brother's Day 2026 Shayari: प्यारा भाई यह मेरा, ब्रदर्स डे पर अपने भाई को भेजें ये शायरियां -
Restaurant Style Papdi Chaat Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी चटपटी और कुरकुरी चाट -
B Letter Babies Names: अपने बच्चे के लिए ढूंढ रहे हैं 'B' से यूनिक और ट्रेंडी नाम? देखें 200+ नामों की लिस्ट -
अनोखा गांव जहां हर घर की पार्किंग में खड़ा है प्राइवेट जेट, सब्जी लेने के लिए भी लोग भरते हैं उड़ान
आपके मुंह से भी आती है गंदी बदबू? माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम ने बताए घरेलू उपाय
dr shriram nene shares tips to prevent bad breath : हाल ही में माधुरी दीक्षित के पति और मशहूर डॉ. श्रीराम नेने ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को मुंह से आने वाली बदबू की समस्या के बारे में बताया।
अक्सर मुंह से बदबू आने की समस्या की वजह से लोग शर्मिंदा तो महसूस करते ही हैं, साथ हीआत्मविश्वास की कमी भी आने लगती है। मुंह से बदबू आने की समस्या के पीछे कई वजह हो सकती है। इनके पीछे तंबाकू का सेवन करना, ठीक से ब्रश न करना या फिर शराब पीना आदि जैसे बहुत से कारण हो सकते हैं।

डॉ. श्रीराम नेने ने इस समस्या की वजह और इलाज के बारे में बताया। अगर आप भी इस समस्या के चलते रोजमर्रा में परेशानी झेलते हैं, तो हम आपको भी यह आर्टिकल पढ़ना चाहिए-
मुंह से बदबू आने की वजह
डॉ. नेने ने मुंह से बदबू आने की कुछ वजह भी बताई-
- जब हम सांस छोड़ते हैं तो ऐसे में मुंह के जरिए वॉलेटाइल सल्फर कंपाउंड निकलता है, जो मुंह से आने वाली बदबू का कारण बनता है।
- इसके अलावा कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी है जिसमें बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो मुंह और दांतों के बीच मौजूद गैप में जाकर फंस जाते हैं, जिस कारण भी मुंह से बदबू आना शुरु होती है।
- ठीक तरीके से ब्रश नहीं करने से भी मुंह और सांस लेने के दौरान बदबू आ सकती है।
ऐसे दूर करें मुंह की बदबू
- मुंह की बदबू दूर करने के लिए दिनभर में दो बार ब्रश करें। इससे दांतों में फंसा खाना आसानी से निकलता है, जो सल्फर को दूर करता है।
- इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे मुंह में सलाइवा बना रहता है, जो मुंह को साफ रखता है और बदबू को कम करने में भी मददगार साबित होता है।
- खाने का सही चुनाव करें। कई बार प्याज और लहसुन ज्यादा खाने से वॉलेटाइल सल्फर ज्यादा बनते हैं, जिससे बदबू आ सकती है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही खाएं।
- ज्यादा मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें साथ ही साथ धूम्रपान कम करें। ऐसा करने से मुंह में हजारों कंपाउंड्स बनते हैं, जो मुंह से बदबू आने को और भी ज्यादा बढ़ा सकते हैं।
मुंह की बदबू अक्सर इन समस्याओं से भी होती है जुड़ी
- कुछ लोग मुंह से आने वाली बदबू को नजरअंदाज करते हैं, जो कई बार स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का कारण हो सकता है।
- कई बार यह स्थिति मुंह सूखने के साथ ही सीने में होने वाली जलन का भी कारण बन सकती है।
- मुंह से बदबू आना कुछ मामलों में डायबिटीज का भी संकेत हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications