Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने राधा अष्टमी पर दिया बेटी को जन्म -
Oscars 2027: सिर्फ 90 लाख कमाने वाली ‘गोंधल’ ने 33 फिल्मों को पछाड़ा, बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री -
Mahalaxmi Vrat Katha: महालक्ष्मी व्रत में जरूर पढ़ें ये कथा, मां लक्ष्मी पूरी करेंगी हर मनोकामना -
Mahalaxmi Vrat 2026: महालक्ष्मी व्रत आज से शुरू, जानें पूजा विधि, नियम और महत्व -
Radha Ashtami Vrat Katha: राधा अष्टमी पर पढ़ें यह व्रत कथा, किशोरी जी के साथ श्री कृष्ण का मिलेगा आशीर्वाद -
Radha Ashtami Wishes in Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से अपनों को दें राधा अष्टमी की शुभकामनाएं -
Radha Ashtami 2026 Wishes: राधा रानी की कृपा...इन संदेशों के जरिए अपनों को दें राधा अष्टमी की शुभकामनाएं -
खाना खाने के बाद 10 मिनट वॉक करना क्यों है जरूरी? जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे -
राधा अष्टमी का व्रत क्या दोपहर तक रखा जाता है? जानें राधा अष्टमी व्रत नियम, विधि और पारण का समय -
डायबिटीज में भी खा सकते हैं चावल, बस डॉक्टर की बताई इन 4 बातों का रखें ध्यान, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
Measles Outbreak in MP: मध्यप्रदेश में खसरे से दो बच्चों की मौत, कैसे फैलती है ये बीमारी, क्या है इलाज?
Measles symptoms and prevention : मध्यप्रदेश के मैहर जिले में 17 स्कूली बच्चे खसरे से संक्रमित पाए गए हैं और इस वजह से 2 बच्चों की मौत की खबर भी सुनने को मिली है।
इस मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने आसपास के आठ स्कूलों को बंद करने की सलाह दी ताकि ये संक्रमण ज्यादा बच्चों में न फैले। साथ ही बीमारी को फैलने से रोकने और बच्चों को पर्याप्त इलाज मुहैया कराने के लिए मेडिकल टीम को मैहर भेजा गया है।

आइए जानते हैं खसरा कैसे फैलता है और इसकी वजह और लक्षण-
क्या है खसरा और कैसे फैलता है (How Measles Spread)
मीजल्स को खसरा के नाम से भी जानते हैं। एक खतरनाक जानलेवा संक्रामक बीमारी है, जो पैरामाइक्सोवायरस नाम के वायरस की वजह से फैलती है। क्योंकि इसकी संक्रामक दर काफी ज्यादा होती है। आमतौर पर पांच साल से कम उम्र के बच्चे खसरा से संक्रमित होते हैं। ये बीमारी शरीर के रेस्पिरेटरी सिस्टम पर अटैक करती है। इसका वायरस नाक और मुंह के जरिए शरीर में जाता है और फिर फेफड़ों तक पहुंच जाता है। इससे संक्रमित बच्चा 15 से 18 बच्चों को संक्रमित कर सकता है।
खसरे से पीड़ित व्यक्ति के खांसने और थूकने की वजह से वायरस हवा के कणों में घुल जाते हैं और इससे दूसरे को संक्रमित कर देते हैं। मुंह-गले में छाले पड़ना, तेज बुखार, खांसी और शरीर पर लाल चकत्ते खसरा के लक्षणों में शामिल हैं।

खसरे के लक्षण (Symptoms of Measles)
इस बीमारी की सबसे खतरनाक बात यह है कि इससे संक्रमित होने के आठ से बारह दिनों के के बाद इसके लक्षण नजर आने लगते हैं-
खसरे के कुछ सबसे आम लक्षणों में शामिल हैं:
- तेज बुखार
- थकान
- खांसी
- आंखें लाल होना
- नाक बहना
कैसे करें खसरे से बचाव?
- खसरे से बचाव के लिए सबसे जरुरी है कि बच्चे के जन्म के बाद टीकाकरण करवाएं। खसरे का टीका जरुर लगवाएं।
- संक्रमित व्यक्ति को अन्य लोगों से अलग रखें।
- मरीज की इस्तेमाल चीजों को दूसरे लोग इस्तेमाल न करें।
- खाने में दलिया, खिचड़ी जैसे तरल पदार्थ ही दें।
- बुखार के लिए एंटीबायोटिक्स दें।
- मरीज को पानी और जूस जैसे तरल पदार्थ ज्यादा पीने को दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
