Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Mahakumbh 2025 : संगम के ठंडे पानी में डुबकी लगाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे, मगर नुकसान जान लें?
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज से महाकुंभ 2025 की शुरुआत हो चुकी है। यह आयोजन त्रिवेणी संगम पर होता है, जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों का संगम होता है। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति पर स्नान का विशेष महत्व है, इसलिए लाखों भक्त इस पावन पर्व पर संगम में स्नान करने पहुंचे हैं।
ठंड के मौसम में घाट का पानी बेहद ठंडा होता है, लेकिन इसका धार्मिक और स्वास्थ्य संबंधी महत्व भी है। आइए जानते हैं ठंडे पानी में डुबकी लगाने के फायदे।

मेटाबॉलिज्म में सुधार
हेल्थलाइन के अनुसार, 2016 में प्रकाशित एक समीक्षा के मुताबिक ठंडे पानी में डुबकी लगाने से मेटाबॉलिज्म में सुधार हो सकता है और यह शरीर में फैट कम करने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाएं
इसके अतिरिक्त, ठंडे पानी से स्नान करने से दर्द में कमी और सूजन में राहत मिल सकती है, साथ ही मांसपेशियों की रिकवरी भी तेज हो सकती है। ठंडे पानी से नहाने पर शरीर में एंडोर्फिन का रिलीज होता है, जो मूड को बेहतर बनाता है, तनाव और चिंता को कम करता है, और इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत करता है।
मांसपेशियों की जकड़न को दूर करें
ठंडे पानी में स्नान करने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है। यह मन को शांत करने और तनाव को कम करने में मदद करता है। ठंडा पानी मांसपेशियों की जकड़न को दूर करता है और त्वचा को ताजगी प्रदान करता है। सर्दियों में ठंडे पानी से स्नान न केवल धार्मिक कृत्य है, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।
ठंडे पानी में डुबकी लगाने के नुकसान
हालांकि, ठंडे पानी में नहाने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। सर्दियों में ठंडे पानी के संपर्क में आने से ब्लड प्रेशर और हृदय गति बढ़ सकती है, जिससे हार्ट संबंधित समस्याओं से ग्रस्त व्यक्ति को नुकसान हो सकता है।
इसके अलावा, ठंडे पानी से मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यदि आपको सर्दी, जुखाम या बुखार की समस्या है, तो पहले डॉक्टर से सलाह लें और अपनी शरीर की प्रकृति को समझ कर ही ठंडे पानी से स्नान करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
