Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
महाराष्ट्र के 3 गांवों में फैला रहस्यमयी गंजेपन का वायरस, 3 दिन में 200 लोगों को कर चुका है गंजा
महाराष्ट्र के बुलढाना जिले के तीन गांवों में एक रहस्यमयी बीमारी से 60 लोग तीन दिनों में गंजे हो गए हैं। यह बीमारी पुरुषों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को प्रभावित कर रही है। प्रभावित लोगों के सिर के बाल, दाढ़ी और शरीर के अन्य हिस्सों के बाल तेजी से झड़ रहे हैं। विशेषज्ञ जांच में जुटे हैं।
गांव के सरपंच रामा पाटिल थारकर ने बताया कि पिछले 10 दिनों से एक अजीब बीमारी फैल रही है, जिससे लोगों के बाल तेजी से झड़ रहे हैं। उनके अनुसार, गांव में कम से कम 20 लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं। यह स्थिति सभी के लिए चिंता का विषय बन गई है। चलिए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

इस रहस्यमयी बीमारी के है ये लक्षण
यह वायरस शेगांव तालुका के बोंडगांव, कालावाड, हिंगणा समेत कई गांवों में फैला है। एक महीने में बड़ी संख्या में लोग गंजे हो चुके हैं, जिससे गांवों में दहशत है। गांवों में फैली रहस्यमयी बीमारी ने हेल्थ डिपार्टमेंट को भी हैरान कर दिया है। इस बीमारी में पहले दिन सिर में खुजली होती है, दूसरे दिन बाल झड़ने लगते हैं, और तीसरे दिन व्यक्ति पूरी तरह गंजा हो जाता है। इससे सबसे ज्यादा महिलाएं प्रभावित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सर्वेक्षण पूरा कर पानी के सैंपल लैब में भेजे हैं। पीड़ित लोग इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों का सहारा ले रहे हैं।
डॉक्टर भी है हैरान
डॉक्टरों ने बाल झड़ने का कारण शैम्पू को माना, लेकिन कई ऐसे मरीज मिले जिन्होंने कभी शैम्पू का उपयोग नहीं किया, फिर भी उनके बाल झड़ रहे हैं। इससे लोगों में डर बढ़ गया है। अचानक फैली इस बीमारी ने स्वास्थ्य विभाग को भी चौंका दिया है। तहसील के स्वास्थ्य अधिकारी ने इस मामले की सूचना जिला प्रशासन को दी है। गांव वाले गंजेपन की इस समस्या का जल्द समाधान चाहते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications