Latest Updates
-
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन
Mahashivratri 2024 : सिरदर्द और हार्ट प्रॉब्लम दूर करता हैं रुद्राक्ष, विज्ञान भी मानता है इसके फायदे
Rudraksha Benefits : शिव भक्तों का आपने गले में रुद्राक्ष धारण किए हुए जरुर देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 108 मनकों वाले रुद्राक्ष पहनने का सिर्फ धार्मिक महत्व नहीं हैं बल्कि ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते है। कई लोग अच्छी सेहत या धार्मिक वजह से रुद्राक्ष पहनते हैं।
रुद्राक्ष की काफी धार्मिक महत्ता है। इसे भगवान शिव का अंश माना जाता है और ऐसा कहा जाता है यह भगवान शिव के आंसुओं से बना है। आइए जानते हैं रुद्राक्ष पहनने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में जानिए-

हृदय के लिए बेहतर
रुद्राक्ष को हृदय के लिए अच्छा माना जाता है। इसे पहनने से हृदय की गति बेहतर होती है। इस वजह से कई लोग गले में इसे धारण करते हैं। 108 मनकों वाले रुद्राक्ष गले में धारण करने से यह हृदय को बार-बार टच करता रहे, जो दिल को महफूज रखने का काम भी करता है।
ब्लड सर्कुलेशन
रुद्राक्ष की माला धारण करने से ह्रदय स्वास्थ्य के अलावा इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। हमारे शरीर का हर अंग एक दूसरे से ब्लड सर्कुलेशन के माध्यम से जुड़ा हुआ है। रुद्राक्ष के मनकों में डायनामिक पोलेरिटी गुण होते हैं जो एक तरह से मैग्नेट की तरह काम करता है। इससे शरीर की अवरूद्ध धमनियों और नसों की रुकावट दूर होती है और ब्लड फ्लो प्रॉपर बना रहता है। इससे दिल के दौरे और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कम होती है।
मस्तिष्क के लिए फायदेमंद
रुद्राक्ष की माला धारण करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचरण होता है। शास्त्रों के मुताबिक हर किस्म के रुद्राक्ष में अलग तरह का इलेक्ट्रोमैग्नेटिक प्रॉपर्टीज होते हैं, जिससे निकलने वाली तरंगे मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छी मानी जाती है। जैसे 1 मुखी माला व्यक्ति को धैर्यवान, 4 और 6 मुखी माला बुद्धिमान और 9 मुखी रूद्राक्ष की माला कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ाती है। बुद्धि और धैर्य की वजह से व्यक्ति की पर्सनलिटी में निखार होता है और व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रुप से मजबूत बनता है। 11 मुखी रुद्राक्ष को सिर पर धारण करने से माइग्रेन दूर होता है।
एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर
रुद्राक्ष में एंटीइंफ्लेमेट्री और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। आयुर्वेद में विश्वास रखने वाले लोग भीगे हुए रुद्राक्ष का पानी पीने की सलाह देते हैं। इसे पीने से प्रतिरोधक क्षमता में भी सुधार होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications