Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है
सर्दियों में सेहत के लिए गुणकारी होते हैं तिल के लड्डू इन लोगों को खाने से बचना चाहिए
Who Should Avoid Eating Til Ke Laddu : मकर संक्रांति के मौके पर घरों में तिल के लड्डू बनाए जाते हैं। ये इस मौसम में सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होते हैं। स्वादिष्ट और पौष्टिक लड्डू को बनाने के लिए मुख्य रूप से दो सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है। पहला तिल और दूसरा गुड़। तिल में कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, फोलिक एसिड, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
वहीं गुड़ में विटामिन ए, विटामिन बी, सुक्रोज, ग्लूकोज, मैग्नेशियम आदि गुण पाए जाते हैं। वैसे तो ये लड्डू सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं लेकिन कुछ लोगों को इन्हें खाने से परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं तिल के लड्डू खाने के कुछ नुकसान।

डायबिटीज में न खाएं तिल के लड्डू
अगर आप शुगर के मरीज हैं, तो तिल के लड्डू का सेवन नहीं करना चाहिए। तिल के लड्डू को गुड़ से बनाया जाता है। गुड़ में चीनी की मात्रा ज्यादा होती है, इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
लो-बीपी के मरीज न खाएं तिल का लड्डू
तिल में बीपी को कम करने के गुण होते हैं, ऐसे में इसका सेवन करने से पहले मात्रा का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर शरीर में सूजन है, तो भी तिल के लड्डू का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए। तिल के लड्डू में मौजूद गुड़ में सुक्रोज पाया जाता है जिससे शरीर में सूजन बढ़ती है।
पाचन तंत्र कमजोर है तो न खाएं तिल लड्डू
तिल के लड्डू में मौजूद तिल और गुड़ दोनों की ही तासीर गरम होती है। इसका ज्यादा सेवन करने से पेट में कब्ज की समस्या, डायरिया आदि हो सकता है। तिल का अधिक सेवन करने से पेट में जलन भी हो सकती है।
पीरियड्स में तिल के लड्डू ज्यादा न खाएं
आयुर्वेद की मानें, तो कई लोगों में तिल को लड्डू के फॉर्म में ज्यादा खा लेने के कारण पित्त असंतुलित हो जाता है। मासिक धर्म के दौरान ये अधिक रक्तस्राव का कारण बन सकता है। ऐसे में आपको पीरियड्स में हॉट फ्लैशेज जैसी समस्या भी हो सकती है।
तिल से एलर्जी है वाले भी बनाए दूरी
कुछ लोगों को तिल से एलर्जी भी होती है, ऐसे में उन्हें तिल का सेवन करने से बचना चाहिए। तिल के लड्डू से लेकर तिल-गुड़ चिक्की, रेवड़ी आदि का अधिक सेवन भी हानिकारक हो सकता है।
1 दिन में तिल की कितनी मात्रा सही है?
एक दिन की बात करें, तो तिल का 5 ग्राम तक सेवन सुरक्षित है। हालांकि जो लोग तिल का सेवन रोजाना करते हैं, उनके लिए थोड़ी मात्रा भी नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप किसी विशेष तरह की डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो अपनी डाइटीशियन या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह पर ही तिल के लड्डू का सेवन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
