Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Makar Sankranti 2024: पतंग उड़ाते हुए न करें ये गलतियां वरना रंग में पड़ जाएगा भंग
Safety Tips while Flying Kite: उत्तरायण के मौके पर लोग खूब पतंगबाजी करते हैं। लेकिन इसी के साथ हर साल पतंग उड़ाने के दौरान होने वाले हादसों की खबरें सुनने को मिलती हैं।
अगर आप पतंग उड़ाने के दौरान कुछ सेफ्टी टिप्स का ध्यान रखेंगे, तो संक्रांति के शुभ मौके पर रंग में भंग नहीं पड़ेगा। आइए जानते हैं पतंग उड़ाते हुए किन सावधानियों को बरतना जरुरी हैं-

नॉन मेटैलिक मांझा का करें इस्तेमाल
मेटल कोटेड मांझा उड़ाने से बचना चाहिए क्योंकि जब बिजली की तारों और अन्य उपकरणों के संपर्क में आता है तो बिजली का करंट मैटेलिक मांझे से प्रवाहित होकर पतंग उड़ाने वाले व्यक्ति के शरीर तक पहुंच सकता है। भारी करंट से जान सकती हैं।
खुली जगह में उड़ाएं पतंग
भारत में अधिकतर लोग अपने घरों की छतों पर पतंग उड़ाते हैं। जिसके कारण हर वर्ष ऊंचाई से गिरने वाले हादसों की संख्या बढ़ जाती है। इसलिए अपनी जान की परवाह करते हुए खुली जगह में पतंग पर उड़ाएं।
बीच सड़क पर पतंग न उड़ाए
पतंग उड़ाने के लिए ऐसी जगह चुने जहां पर लोगों की चहलपहल ज्यादा न हो। वरना पतंग उड़ाते समय बार-बार डोर फंसती है और ऐसे में कई बार दुर्घटना भी हो जाती है। इसके अलावा जहां बिजली के तार और खंभे लगे हों ऐसी जगह पर भी पतंगबाजी नहीं करना चाहिए।
चाइनीज मांझा न खरीदे
पतंगबाजी में चाइनीज सामान का ज्यादा इस्तेमाल होता है। जिसमें चाइनीज मांझा सबसे खतरनाक होता है। इसलिए बच्चों चाइनीज मांझे से दूर रखना चाहिए। लोग मांझा खरीदते वक्त मजबूती को ध्यान में रखते हुए चाइनीज मांझा खरीद लेते हैं। लेकिन तेज धार का ये मांझा हाथ काट सकता है।
दस्ताने पहनें
हाथों को कटने से बचने के लिए पतंग उड़ाने से पहले हाथों में दस्ताने पहने। अगर उंगली कट जाए तो फौरन उस पर हल्दी का लेप लगाए और घाव गहरा हो तो डॉक्टर को दिखाए।फटी पतंग की डंडियों से आंखों को बचाए, फटी पतंग तुरंत डस्टबिन में डाले।
पैरेंट्स रखे नजर
जिन पैरेंट्स के बच्चों ने हाल-फिलहाल ही पतंग उड़ानी सीखी हैं। वो अपने निगरानी में ही बच्चों को पतंग उड़ाने दें। क्योंकि नौसिखिए बच्चे सावधानियों को लेकर अवेयर नहीं होते हैं। इसलिए पैरेंट्स पतंग उड़ाते हुए ढ़ील न दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
