Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ब्लड प्रेशर और इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए फायदेमंद है गाजर का रायता, जानिए इसे बनाने की रेसिपी

गाजर न्यूट्रिशन से भरपूर होता है। आप गाजर को सलाद, सब्जी, हलाव के रूप में अपने खाने में शामिल करते हैं। लेकिन आप गाजर का रायता बनाकर भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। गाजर का रायता खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, आपके सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद भी होता है। गाजर का रायता बनाना काफी आसान है। आप इसे अपने लंच या डिनर में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं गाजर का रायता बनाने की रेसिपी और इसे खाने के फायदों के बारे में...
गाजर का रायता बनाने की विधि
गाजर का रायता बनाने के लिए सामग्री
* गाजर - 1 कप कद्दूकस किया हुआ
* दही - 1 कप
* हरी मिर्च - 1 बारिक कटी हुई
* काला नमक - आधा चम्मच
* तेल - आधा चम्मच
* जीरा - 1 चम्मच
* जीरा पाउडर - आधा चम्मच
* लहसुन - 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
* हींग - 1 चुटकी
* काली मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
* पुदीने की पत्तियां
* हरी धनिया की पत्ती
गाजर का रायता बनाने की रेसिपी
* सबसे पहले गाजर को धोकर उसे छिलकर कद्दूकस कर लें।
* अब एक बड़े बर्तन में दही डालकर उसमें जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और थोड़ा सा काला नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
* दही में एक चौथाई कप पानी डालकर दही को अच्छे से ब्लेंड कर लें।
* अब दही में हरी धनिया की पत्तियां, बारीक कटी हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ गाजर डालकर अच्छे से मिला लें।
* इसके बाद फ्राई पैन में तेल डालकर गर्म कर लें, और फिर इसमें जीरा डालकर उसे तैयार दही में तड़का लगा दें।
* आपके गाजर का रायता खाने के लिए तैयार है।
गाजर का रायता खाने के फायदे
1. गाजर का रायता आपके पाचन क्रिया को ठीक रखने में मदद करता है। आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत रखने का काम करता है।
गाजर का रायता डाइट में शामिल करने से आपको वजन कम करने में भी मदद करता है। इसे खाने से आपके शरीर का फैट नहीं बढ़ता है। ऐसे में अगर आप डाइटिंग कर रहे हैं। या करने की सोच रहे हैं तो गाजर के रायते को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
2. आपके शरीर के इम्यून सिस्टम को स्टॉन्ग करने में गाजर का रायता मददगार है।
3. गाजर का रायता खाने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। गाजर आपके लीवर को भी साफ रखने में मदद करती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
