Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Hair Mask: म्योनीज़ से लेकर शहद के बनें हेयर मास्क जो बेजान बालों में डालते है नई जान
अगर आपके बाल सूखे और बेजान हो गए और आप पार्लर जाने का सोच रही हैं, तो रुक जाइए। हम कुछ ऐसे रसोई के इंंडीग्रेंडेस बता रहे हैं। जिनसे आप चुटकियों में हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं और बालों में फिर से जान फूंक सकते हैं।
1. म्योनीज़: म्योनीज़ केवल सैंडविच, सलाद, बर्गर और डिप्स को ही स्वादिष्ट नहीं बनाता बल्कि यह बालों की चमक बढ़ाता है और बेजान बालों में नई जान डालता है| इस मास्क को बनाने के लिए आधा कप म्योनीज़ लें और बालों में 30-40 मिनिट लगाकर रखें तथा बाद में सौम्य शैम्पू से बाल धो लें| ऐसा सप्ताह में एक बार करें|

2. नारियल का दूध : नारियल का दूध भी बालों को पोषण प्रदान करता है, बालों को टूटने से बचाता है और रूखे सूखे बालों को नरम बनाता है| नारियल के दूध में लॉरिक एसिड होता है जो बालों की जड़ों में प्रवेश कर उन्हें पोषण प्रदान करता है| इस मास्क को बनाने के लिए दो बड़े चम्मच नारियल का ताज़ा दूध लें तथा उसे बालों पर और जड़ों में लगायें| इसे दो घंटे के लिए या रात भर लगाकर रखें| सुबह शैम्पू से धो डालें|
3. एलोवेरा जैल : एलोवेरा जैल बालों को गिरने से बचाता है और बालों को मॉस्चराइज़ करता है| इस मास्क को बनाने के लिए एलोवेरा की पत्ती से ताज़ा जैल निकालें और ब्लेंडर में डालकर इसका पेस्ट बना लें| इस पेस्ट को बालों पर तथा बालों की जड़ों में लगायें| इसे एक दो घंटे के लिए लगाकर रखें और बाद में शैम्पू से धो लें|
4. ऑलिव ऑइल: यह सभी प्रकार के बालों के लिए अच्छा मॉस्चराइज़र है क्योंकि यह तेल बालों की जड़ों में घुसकर नमी बनाकर रखता है| इस मास्क बनाने के लिए चार बड़े चम्मच ऑलिव ऑइल लें और इससे बालों की जड़ों से सिरों तक अच्छी तरह से मालिश करें| इसे रात भर लगा कर रखें और सुबह शैम्पू से धो डालें|
5. फ्रेश क्रीम : मलाई में हेल्दी फैट पाया जाता है जो बालों को नरम बनाता है और बालों को टूटने से बचाता है| इस मास्क को बनाने के लिए आधा कप मलाई लें और इसे पूरे बालों पर लगायें| इसे एक घंटे लगाकर रखें और बाद में शैम्पू से धो डालें|
6. एवोकेडो : एवोकेडो में फैटी एसिड और तेल होता है जो बालों को पोषण प्रदान करता है| यह बालों को नरम बनाता है और बालों में चमक लाता है| इस मास्क को बनाने के लिए एक पका हुआ एवोकेडो लें| इसका गूदा निकालकर पेस्ट बना लें| इस पेस्ट को बालों पर और जड़ों में लगायें| बाद में साफ़ पानी से धो डालें|
7. एग व्हाइट (अंडे की सफेदी) : अंडे की सफेदी में उच्च मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो बालों के लिए बहुत उपयोगी है| दो अण्डों की सफेदी लें और इसे फेंट लें तथा इसे बालों की जड़ों पर और बालों में लगा लें| बीस मिनिट बाद शैम्पू से धो डालें|
8. घी : घी मैं फैटी एसिड होते हैं जो बालों को पोषण प्रदान करते हैं| ऐसा माना जाता है कि देशी घी बालों को गिरने से बचाता है| कुछ चम्मच देशी घी लें और इसे बालों पर लगायें| बीस मिनिट बाद धो डालें|
9. केला : केले में पोटैशियम होता है जो बालों को कोमल बनाता है तथा यह बालों को टूटने से बचाता है इस मास्क को बनाने के लिए बालों की लंबाई के अनुसार एक या दो पके हुए केले लें और इसे मसलकर इसका पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को बालों पर लगा लें| बीस मिनिट बाद शैम्पू से धो डालें|
10. शहद : शहद बालों को कोमल बनाता है और बालों की नमी को बनाये रखता है| कुछ चम्मच शहद लें और बालों पर लगायें| बीस मिनिट लगाकर रखें और पानी से धो डालें| आप शहद को रात भर भी बालों पर लगाकर रख सकते हैं|
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











