Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
Malaika Arora Fitness Secret: इस उम्र में भी खूबसूरत और जवां दिखने के लिए ये योगासन करती हैं मलाइका अरोड़ा
उम्र बढ़ने के साथ एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा दिन-ब-दिन खूबसूरत और फिट होती जा रही है। एक बच्चे की मां और 49 की उम्र में भी मलाइका को देख किसी का भी दिल तेजी से धड़क सकता है। लेकिन क्या आपको उनकी फिटनेस का राज पता है? एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खुद को फिट रखने के लिए रोजाना योगासन करती है। वो कई तरह के योगासन अपनी रूटीन में शामिल करती है। तो आइए जानते हैं मलाइका अरोड़ा के फेवरेट योगासन और उन्हें करने के फायदों के बारे में...

1. चतुरंग दंडासन
चतुरंग दंडासन, जिसे फोर-लिम्ब्ड स्टाफ पोज भी कहा जाता है, एक ऐसा योगासन है जिसे अक्सर विनयसा और अष्टांग योग में शामिल किया जाता है। यह एक चुनौतीपूर्ण योगासन है जिसमें आर्म्स, कंधों और कोर की मांसपेशियों में शक्ति और स्थिरता की आवश्यकता होती है।
फायदे
* ऊपरी शरीर को करता है मजबूत
* कोर स्थिरता में सुधार करने में मददगार
* शरीरिक जागरूकता को करता है विकसित
* पॉश्चर में सुधार करने में फायदेमंद
* पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त
2. सर्वांगासन
मलाइका अरोड़ा सर्वांगासन भी करती है। इस योगासन को शोल्डरस्टैंड पोज के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ऐसी़ योग मुद्रा है जिसमें कंधों पर पूरे शरीर का संतुलन बनाना होता है।
योगासन के फायदे
* ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मददगार
* थायरॉयड ग्रंथि को बढ़ावा देता है
* मन को शांत करने का काम
* ऊपरी शरीर को मजबूत करने में फायदेमंद
* गर्दन और कंधों में तनाव से राहत दिलाता है
* सांस लेने की प्रक्रिया में करता है सुधार
3. हनुमानासन
यह योगासन मलाइका अरोड़ा का फेवरेट पोज है। इसे मंकी पोज भी कहा जाता है। इस आसन में हैमस्ट्रिंग, कूल्हों और कमर पर खींचव होता है।
योगासन के फायदे
* शरीर को बनाएं लचीला
* टांगों को मजबूत करने में मददगार
* संतुलन में करता है सुधार
* तनाव दूर करने में फायदेमंद
* पेट के अंगों को उत्तेजित करता है
* एनर्जी बूस्ट करने में मददगार
4. नटराजासन
नटराजासन नृत्य के देवता के नाम नटराजन से बना है। जिसे लॉर्ड ऑफ द डांस पोज के रूप में भी जाना जाता है। इस योग में एक स्थायी संतुलन मुद्रा बनाई जाती है। यह योगासन मलाइका अरोड़ा को शरीर का संतुलन बनाए रखने में मदद करती है। इसके अन्य फायदों में -
योगासन के फायदे
* टांगों और कूल्हों को मजबूती देना
* छाती और कंधों को स्ट्रेच करना
* पॉश्चर में सुधार करना
* आत्मविश्वास और एकाग्रता बढ़ाने में मददगार
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
