Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
Malaria Vs Dengue: यूपी में बढ़ रहे हैं डेंगू-मलेरिया के मामले, दोनों के लक्षण बिल्कुल एक जैसे, ऐसे पहचानें
Dengue Vs Malaria: पूरे देश में इन दिनों डेंगू और मलेरिया के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। यूपी में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बात करें लखनऊ की तो बीते दिनों डेंगू से कई मौत हुई। प्रदेश में इस समय लगभग 400 मरीज हैं। पिछले पांच में डेंगू के 145 मरीज मिल चुके हैं और डेंगू से 18 साल के छात्र समेत दो लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा तीन नए मरीज मलेरिया के भी सामने आए हैं। एक्सपर्ट्स ने लोगों को डेंगू और मलेरिया से अलर्ट रहने को कहा है।
वैसे आपको बता दें कि डेंगू और मलेरिया के शुरुआती लक्षण लगभग एक जैसे होते हैं, ऐसे में इसमें अतंर कर पाना कठिन हो सकता है। आइए जानते हैं कि इसकी पहचान कैसे की जा सकती है।

डेंगू और मलेरिया में अंतर
डेंगू और मलेरिया दोनों ही ऐसी बीमारियां हैं जो मच्छरों के काटने से फैलती हैं। ऐसे में इनके शुरुआती लक्षण एक से नजर आते हैं। आइए जानते हैं दोनों में अंतर।
डेंगू क्या है? (What is Dengue)
डेंगू के मामले बारिश के दौरान ज्यादा देखने को मिलते हैं। डेंगू एक तरह का वायरल संक्रमण है। यह एक संक्रमित एडीज एजिप्टि मच्छर के काटने से होता है। इस बीमारी में मरीज की हड्डियों में बहुत दर्द होता है, इसलिए इसे ब्रेक बोन फीवर भी कहा जाता है। डेंगू के लक्षण कभी कभी 15 दिनों तक दिखाई नहीं देते हैं।
मलेरिया क्या है? (What is Malaria)
मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलती है। एनाफिलीज मच्छर के काटने से प्लाज्मोडियम नामक पैरासाइट खून में मिलकर बॉडी की लाल रक्त कोशिकाओं को नष्ट करने लगता है। ये मादा मच्छर गंदे और दूषित पानी में पनपते हैं। इसलिए घर के आसपास सफाई और पानी जमा नहीं होने देना चाहिए।
डेंगू में क्या होते हैं लक्षण? (Symptoms Of Dengue)
- अचानक तेज बुखार आना
- सिरदर्द
- आंखों में जलन
- भूख नहीं लगना
- मसूड़ों से खून आना
- त्वचा पर चकत्ते-दाने निकलना
- गंभीर स्थितियों में डेंगू के कारण ब्लड प्लेटलेस्टस काउंट कम होना।
- स्थिति गंभीर होने पर रक्तस्राव होने लगता है।
मलेरिया के लक्षण (Symptoms Of Malaria)
मच्छर के काटने के 10 से 15 दिन बाद मलेरिया के लक्षण दिखाई देने शुरू होते हैं। कुछ इस तरह आपको लक्षण नजर आ सकते हैं।
- मलेरिया में शाम को बुखार बढ़ने के साथ कमजोरी और ठंड लगना
- तेज कंपकंपी के साथ बुखार आना
- सिरदर्द
- शरीर एवं जोड़ों में दर्द
- पीलिया
- हीमोग्लोबिन कम हो जाना
- ब्लड शुगर लेवल कम हो जाना
पेशाब में खून आना इसके लक्षण हैं।
गंभीर स्थितियों में फाल्सीपेरम मलेरिया से संक्रमित मरीज को दौरे पड़ने और कोमा में जाने का खतरा रहता है।
डेंगू और मलेरिया से बचाव के टिप्स ( Dengue and Malaria Prevention Tips)
- घर में रखे हुए गमले, कूलर और आसपास के क्षेत्र में पानी को लंबे समय तक जमा न होने दें।
- शाम के समय खिड़की और दरवाजे को अच्छे से बंद कर दें।
- कूलर को सप्ताह में एक बार साफ जरूर करें।
- सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- पानी की टंकियों और पानी भरे हुए बर्तनों को ढक कर रखें।
- घर के आसपास मच्छर पनप गए हैं, तो कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल करें।
- बाहर जाते हुए पूरे कपडे से खुद को कवर करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
