Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
क्यों कम उम्र में गंजे हो जाते हैं मर्द? मोहम्मद शमी का ट्रांसप्लांट करने वाली डॉक्टर ने बताई वजह
Male Pattern Baldness Causes: बाल झड़ने की समस्या पुरुष और महिलाओं दोनों में देखी जा रही हैं। मगर महिलाओं की तुलनाओं में पुरुषों में गंजेपन की समस्या होती है। पहले जहां अधिक उम्र के लोगों में ही बाल झड़ने की शिकायत होती थी, वहीं आज 20 साल से कम उम्र के लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं। पुरुषों में गंजेपन की समस्या को मेंस पैटर्न बाल्डनेस के नाम से जाना जाता है। यह बालों के पतले होने और गंजापन का सबसे कॉमन वजह है।
जो वयस्क पुरुषों मे सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर पुरुषों बाल क्यों झड़ रहे हैं? क्यों कम उम्र में ही युवा गंजेपन का शिकार हो रहे हैं? इस बारे में मोहम्मद शमी और एल्विश यादव का हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली डॉक्टर अरीका बंसल ने एक पॉडकास्ट में बताया कि आखिर क्यों पुरुष गंजेपन का शिकार हो रहे हैं। आइए जानते हैं मेंस पैटर्न ब्लाडनेस क्या है और इसकी वजह?

क्या होता है मेंस पैटर्न बाल्डनेस?
पुरुषों में गंजेपन की समस्या सिर के बीचोंबीच शुरू होती है, जिसके वजह से बीच का हिस्सा पूरी तरह से खाली हो जाता है। सिर के बीचों-बीच बाल झड़ने के कारण कम उम्र में ही पुरुषों की उम्र ज्यादा दिखाई देती है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक गंजेपन, बालों का झड़ना एक लाइफस्टाइल से जुड़ी गंभीर बीमारी है।
पुरुषों में गंजेपन की वजह
डॉक्टर अरीका ने बताया कि पुरूषों की बात करें तो उनमें गंजेपन का मुख्य वजह जेनेटिक्स है। पुरुषों में 80 प्रतिशत मामलों में यह पाया गया है कि अगर परिवार में कोई पुरुष गंजा रहा है, तो अगली जनेरेशन में भी यह समस्या होती है। अगर बेटे का बाल झड़ रहा है तो पिता भी गंजेपन का शिकार हो सकता है। बाकी 20 प्रतिशत पुरुष जेनेटिक्स बदलाव के वजह से गंजेपन का शिकार हो रहे हैं।
महिलाओं में हेयरफॉल की समस्या क्यों होती है?
अगर किसी व्यक्ति की डाइट अगर खराब है तो बाल झड़ने की समस्या होती है। जिनके बाल झड़ते हैं जैसे मैक्रो न्यूट्रिएंट्स, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट इसके अलावा आयरन, जिंक और विटामिन्स होते हैं। शरीर में इन पोषण की कमी होती है तो बाल झड़ने लगते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
