Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
कैसीनो में शख्स ने जीते 34 करोड़ रुपये, खुशी के मारे में आया हार्ट अटैक, क्या ऐसा भी होता है?
Can extreme happiness cause a heart attack: सिंगापुर में एक अजीब घटना सामने आई है, जिससे पता चलता है कि न सिर्फ तनाव बल्कि ज्यादा खुशी भी हार्ट अटैक का कारण बन सकते है। दरअसल यहां एक व्यक्ति ने कैसिनो में लगभग 34 करोड़ रुपये का जैकपॉट जीता, तो उसकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा, और अगले ही पल उसे हार्ट अटैक आ गया।
इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अब सवाल उठता है कि क्या ज्यादा खुशी भी हार्ट अटैक की वजह बन सकता है? आइए जानते हैं-

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले सामने
इससे पहले 2002 में अटलांटिक सिटी में 8000 पाउंड का जैकपॉट जीतने के बाद एक व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ गया था। इसी तरह, अप्रैल में अमेरिका के लास वेगास में ब्लैकजैक टेबल पर एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई।
इस वजह से आता है हार्ट अटैक
विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि अचानक एड्रेनालाईन और उत्तेजना में वृद्धि से स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है। खास तौर पर उन लोगों के लिए जो पहले से ही किसी बीमारी से पीड़ित हैं। इसे लेकर एक रिसर्च भी हो चुकी है। आइए जानते है इस रिसर्च में क्या आया था सामने।
'हैप्पी हार्ट सिंड्रोम' से जा सकती है जान
2022 में हुई एक रिसर्च के मुताबिक जापान के हिरोशिमा सिटी हॉस्पिटल के डॉ. हिकारू सातो और उनके सहयोगियों ने एक स्टडी में खुलासा किया था कि अत्यधिक खुशी की होने पर लोग 'हैप्पी हार्ट सिंड्रोम' की चपेट में आ जाते हैं। इस मेडिकल कंडीशन को जापान में तकोत्सुबो कार्डियोमायोपैथी भी कहा जाता है। इसकी वजह से कुछ लोगों को हार्ट अटैक आ जाता है। इस सिंड्रोम की चपेट में आने से व्यक्ति के हार्ट की मसल्स कमजोर हो जाती हैं, जिससे ब्लड को पंप करने में मुश्किल आती है और आपको हार्ट अटैक आ सकता है।
रेयर ही होता है ऐसा?
रिसर्च के मुताबिक इस सिंड्रोम की चपेट में आने वाले 50 साल के आसपास वाले लोग होते है। अध्ययन में शामिल शोधकर्ताओं का कहना है कि हैप्पी हार्ट और ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम से होने वाली मौतों का आंकड़ा बेहद कम है। अभी तक इस सिंड्रोम की वजह से मरने वालों की संख्या बेहद कम है और इसमें हार्ट डैमेज होने की आशंका भी काफी कम रहती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
