Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इंदौर में गंदा पानी पीने से कई लोगों की मौत, जानें दूषित पानी पीने से सेहत पर पड़ता है क्या असर
Indore Contaminated Water Death: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से फैली बीमारी ने भयावह रूप ले लिया है। जी हां, जिस इंदौर को देश का सबसे साफ-सुथरा शहर माना जाता है, वहां कई मासूम लोगों की जान गंदा पानी पीने की वजह से चली गई है। अब तक की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है कि पीने के पानी के सैंपल में ऐसे बैक्टीरिया पाए गए हैं, जो आमतौर पर सीवर के पानी और मानव अपशिष्ट में मिलते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में अब तक कम से कम 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग उल्टी-दस्त के लक्षणों से पीड़ित हैं। इस घटना पर दुख जताते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी मरीजों का बेहतर तरीके से इलाज करवाने का आश्वासन दिया है। साथ ही, मृत लोगों के परिवार को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। आज इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि गंदा पानी पीने की वजह से क्या-क्या समस्या हो सकती है और आपको इसे कैसे बचना चाहिए?

दूषित पानी की हुई पुष्टि
नगर निगम अधिकारियों ने बताया था कि सीवर की पाइप लाइन से रिसकर गंदा पानी पीने की पानी की लाइन में मिल गया, जिससे यह संक्रमण फैला। गुरुवार को अधिकारियों ने बताया कि पानी के सैंपल को जांच के लिए भी भेजा है, जिसकी आनी बाकी हैं, जिसके बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि कौन-सा विशिष्ट बैक्टीरिया इस घटना की वजह बना। हालांकि, प्रशासन ने अभी भागीरथपुरा इलाके में कई जगह कैंप भी लगाए हैं और लोगों को इससे बचने की सलाह भी दी जा रही है। डॉक्टर ने एडवाइजरी जारी करते हुए यह बताया है कि जिस इलाके में यह घटना हो हुई है, वहां के लोगों को उबला पानी ही पीना चाहिए।
गंदा पानी पीने से शरीर में क्या-क्या दिक्कत होती है?
दूषित पानी पीने में बैक्टीरिया, वायरस और पैरासाइट होते हैं, जो आंतों के लिए हानिकारक होते हैं। इससे डायरिया और दस्त की समस्या हो सकती है। इसके कारण शरीर में पानी और नमक की गंभीर कमी हो सकती है, जो बच्चों और बुजुर्गों के लिए घातक साबित हो सकता है। जब व्यक्ति दूषित पानी पीता है, तो इससे शरीर में टॉक्सिन जमा हो जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं और इससे व्यक्ति की जान जाने का भी खतरा रहता है। गंदा पानी हैजा, कालरा, टाइफाइड, मलेरिया जैसी बीमारियां हो सकती है। इसकी वजह से कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। दूषित पानी पीने से लंबे समय में किडनी या लिवर संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।

इससे कैसे करें बचाव?
अगर आपको पानी में बदबू या रंग में बदलाव नजर आ रहा है, तो इसके लिए सबसे पहले पानी को एक सूती कपड़े की मदद से छान लें। अब इसके बाद पानी को अच्छे से उबाल लें। पानी उबालने से इसमें मौजूद अधिकतर बैक्टीरिया मर जाएंगे और यह पानी पीने लायक हो जाएगा। लेकिन ध्यान रहे ज्यादा गंदा पानी अधिक वक्त तक पीने से स्वास्थ्य को हानिकारक दुष्प्रभाव होते हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप आरो फ़िल्टर का पानी ही पिएं। अगर आपको लगातार दस्त, उल्टी, तेज बुखार या पीलिया के लक्षण महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
