Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
अच्छे गुड़ की पहचान कैसे करें? मास्टर शेफ ने बताए 3 आसान तरीका
Easy tips to check the purity of jaggery : सर्दियों में गुड़ का सेवन फायदेमंद होता है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। इस मौसम में लड्डू से लेकर हलवा में भी खूब गुड़ का इस्तेमाल होता है। मार्केट में गुड़ की कई वेरायटी और रंग मिलते हैं, जिससे असली और नकली गुड़ पहचानना मुश्किल हो सकता है।
मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने कुछ टिप्स दिए हैं, जिनकी मदद से आप अच्छी क्वॉलिटी का गुड़ खरीद सकते हैं। इन बातों का ध्यान रखकर आप असली और अच्छी क्वॉलिटी का गुड़ खरीद सकते हैं।

गुड़ में मौजूद पोषक तत्व
गुड़ में आयरन, कैल्शियम, विटामिन बी-6, पोटैशियम, फॉस्फोरस, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह शरीर में खून और आयरन की कमी को दूर करता है। सर्दियों में इसका सेवन शरीर को गर्म रखने में भी मदद करता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।
रंग से पहचाने
असली-नकली गुड़ की पहचान करने के लिए सबसे पहला तरीका है रंग। हल्के रंग का गुड़ ब्लीच किया हुआ और रसायनयुक्त हो सकता है, जबकि गहरे रंग का गुड़ शुद्ध और मिलावट रहित गन्ने के रस से बनाया जाता है। इसलिए, जब भी गुड़ खरीदें, हमेशा गहरे रंग का गुड़ चुनें, जो प्राकृतिक और स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। इस रंग का गुड़ अधिक पौष्टिक होता है और उसमें कोई रासायनिक तत्व नहीं होते।
स्वाद से पहचाने
स्वाद के आधार पर भी गुड़ की पहचान की जा सकती है। नमकीन स्वाद वाला गुड़ पुराना होता है, क्योंकि खनिज समय के साथ नमकीन हो जाते हैं। ऐसा गुड़ खरीदने से बचें, जिसमें खाने पर नमकीन सा स्वाद महसूस हो। शुद्ध गुड़ में यह स्वाद नहीं होता और वह ताजगी से भरा होता है।
सख्ती से पहचाने
गुड़ की सख्ती भी उसकी शुद्धता का संकेत देती है। यदि गुड़ नर्म है और आपके हाथों से आसानी से टूट जाता है, तो संभव है कि उसे केमिकल ट्रीटमेंट से तैयार किया गया हो। शुद्ध और बिना मिलावटी गुड़ सख्त होता है, जिसे तोड़ना मुश्किल होता है। ऐसे गुड़ में अधिक प्राकृतिक तत्व होते हैं, और यह बिना किसी रसायन के बनाया जाता है। इसलिए, शुद्ध गुड़ को पहचानने के लिए उसकी सख्ती पर ध्यान दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications