Latest Updates
-
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत
खरबूजा मीठा है या नहीं कैसे पहचानें? एक्सपर्ट ने बताए रसीले खरबूज खरीदने के टिप्स एंड ट्रिक्स
How Do You Buy The Sweetest Muskmelon : गर्मियों में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने वाला सबसे फायदेमंद फल है खरबूजा (Muskmelon)। इसमें 90 से 92 प्रतिशत तक पानी होता है, जो शरीर को डीहाइड्रेशन से बचाता है। इसमें मौजूद फाइबर, पोटैशियम और विटामिंस न सिर्फ पाचन में सुधार करते हैं, बल्कि यह कब्ज की समस्या से भी राहत दिलाते हैं। विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट के कारण यह इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मदद करता है। इसलिए गर्मियों में रोजाना खरबूजा खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
आजकल बाजार में कई तरह के खरबूजे मिलते हैं, लेकिन सही और मीठा खरबूजा पहचानना थोड़ा मुश्किल होता है। कई बार हम जो खरबूजा खरीदते हैं, वो या तो कच्चा निकलता है, बहुत बीज वाला होता है या फिर फीका। ऐसे में मास्टर शेफ पंकज भदौरिया कुछ आसान टिप्स बता रही हैं, जिनसे आप आसानी से पके और मीठे खरबूजे की पहचान कर सकते हैं।

पके और मीठे खरबूजे खरीदने के तरीके
खुशबू से पहचानें: खरबूजे के स्टेम यानी डंठल वाली साइड को सूंघें। अगर उसमें से फ्लोरल और फ्रूटी खुशबू आ रही है, तो यह संकेत है कि वह खरबूजा पूरी तरह पका और मीठा है।
दबाकर जांचें: खरबूजे को उंगली से हल्का दबाकर देखें। अगर वह थोड़ा सॉफ्ट लगे लेकिन बहुत ज्यादा न दबे, तो वह पका हुआ है। अगर बहुत अधिक दब जाए, तो वह अधिक पका या गला हुआ हो सकता है।
जालीदार पैटर्न देखें: खरबूजे की सतह पर जालीदार निशान यानी नेटेड पैटर्न होना चाहिए। जितने गहरे और समान दिखेंगे, उतना ही बेहतर तरीके से पका होगा वह खरबूजा।
रंग पर ध्यान दें: खरबूजे का रंग हरा नहीं, बल्कि सुनहरा पीला (Golden Yellow) होना चाहिए। यह रंग इंगित करता है कि खरबूजा पूरी तरह से पका और खाने के लिए परफेक्ट है।
इन आसान टिप्स को ध्यान में रखकर आप हर बार स्वादिष्ट, रसीला और मीठा खरबूजा खरीद सकते हैं और गर्मियों में सेहत के साथ स्वाद का भी पूरा आनंद ले सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











