Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मिट्टी के घड़े के पानी में होते है कुदरती गुण, ठंडे पानी के लिए मटका खरीदते हुए न करे ये गलतियां
देसी फ्रिज कहा जाने वाले मटके की लोकप्रियता एसी और रेफ्रिजरेटर के दौर में कम होने लगी है। लेकिन गर्मी के दिनों में फ्रिज का ठंडा पानी पीने की बजाए मटके का पानी पीना ही बेहतर रहता है। आजकल लोग शरीर का पीएच लेवल मैंटेन करने के लिए अलग-अलग तरीके से एल्काइन वाटर को पीने लगे है।
जबकि मटके की मिट्टी में मौजूद नेचुरल एल्काइन गुण पानी की अम्लता के साथ प्रभावित होकर, शरीर को उचित PH संतुलन देता है। शरीर का पीएच लेवल मैंटेन रहने से कई तरह की बीमारियां शरीर को छू भी नहीं पाती है। आइए जानते हैं कि गर्मियों में क्यों मटके का पानी पीना चाहिए और इसके फायदे।

इम्यूनिटी रहती है मजबूत
घड़े का पानी पीने से सर्दी-जुकाम जैसी समस्या नहीं होती, जबकि फ्रिज का पानी पीने से इम्यूनिटी कमजोर होती है। घड़े की पानी की एक खासियत ये भी है कि मिट्टी के घड़े का पानी पीने से बार-बार प्यास नहीं लगती। घड़े का पानी पीने से टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं।
हर मौसम में पी सकते हैं मटके का पानी
मटके के पानी का वर्ष पर्यंत पी सकते है। सिर्फ गर्मियों में ही नहीं, आप चाहें तो मटके का पानी सर्दियों में भी पी सकते हैं। इससे जुकाम और गला खराब होने जैसी दिक्कतें नहीं होती है।

घड़े की भी एक्सपायरी डेट होती है
पानी के घड़े को तीन महीने से ज्यादा इस्तेमाल में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि मिट्टी में मौजूद मिनरल तीन महीनें में खत्म हो जाते हैं। तीन महीने बाद नया घड़ा इस्तेमाल लाना चाहिए।
खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
* घड़ा खरीदते वक्त ध्यान दें कि घड़ा चिकना नहीं होना चाहिए और उस पर किसी प्रकार की पॉलिश नहीं होनी चाहिए। चमक के लिए रंग या वार्निश का प्रयोग किया जाता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।
* घड़ा जितना खुरदुरा, उतना ही खरा माना जाता है।
* जब भी मटका खरीदने जाएं तो ध्यान दें कि वह पक्की मिट्टी से बना है या नहीं। क्योंकि कच्ची मिट्टी से बने घड़ों में पानी ठंडा नहीं रहता है। पके घड़े की परख के लिए खरीदते समय उसे हल्का-सा बजाकर देखें, जितनी ज्यादा आवाज करेगा वो उतना ही पक्का होगा।
* अगर मटका बजाते हुए उसमें से आवाज आए तो समझ लेना कि मटका टूटा-फूटा नहीं है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
