Latest Updates
-
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय
मेघालय के सीएम स्क्रब टाइफस से हुए संक्रमित, बारिश में बचाव के लिए इन बातों का रखें खास ख्याल
Meghalaya Cm Positive For Scrub Typhus : मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा को टाइफाइड और तेज बुखार के बाद शिलांग सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद वो स्क्रब टाइफस से संक्रमित पाए गए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने पुष्टि की है कि मुख्यमंत्री को अस्पताल के निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है और उन्हें तेज बुखार है। अपने हेल्थ इश्यूज के वजह से मुख्यमंत्री विधानसभा सत्र के पहले दिन उपस्थित नहीं हो पाए थे।
दरअसल स्क्रब टाइफस एक गंभीर बीमारी है, जो ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी नामक बैक्टीरिया के वजह से होती है। यह बैक्टीरिया एक विशेष प्रकार के छोटे से बरसाती कीट (माइट) के काटने से इंसानों में फैलता है।

स्क्रब टाइफस की वजह
स्क्रब टाइफस पिस्सू के काटने से फैलता है। ये माइट अक्सर झाड़ियों और घास में पाया जाता हैं, इसलिए इस बीमारी को 'स्क्रब टाइफस' कहते हैं। बारिश के दिनों में इसके मामले ज्यादा देखने को मिलता है। आइए जानते हैं इस बीमारी के लक्षण और बचाव।
स्क्रब टाइफस के लक्षण
- बुखार
- बदन और मांसपेशियों में दर्द
- शरीर पर चकत्ते या दाने निकल आना।
- हाथ-पैर, गर्दन और कूल्हों के नीचे सूजन या गिल्टियां।
- समय पर इलाज न होने पर यह बीमारी ऑर्गन फेलियर या इंटरनल ब्लीडिंग जैसी गंभीर स्थितियों का कारण बन सकती है।
स्क्रब टाइफस से बचाव
सीडीसी के अनुसार स्क्रब टाइफस को रोकने के लिए अभी कोई वैक्सीन नहीं है।
- यह कीड़ा घास, पौधों या ज्यादा नमी वाले स्थानों पर होता है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों जब भी पशुओं के लिए चारा लेने जंगल और घास में जाते हैं तो उन्हें पूरी बाजू वाली कमीज पहन कर जाना चाहिए।
- जूते पहनकर ही घास में जाएं।
- शरीर का अधिक से अधिक भाग ढक कर रखें।
- स्क्रब टाइफस के लक्षण पाए जाने पर तुरंत अस्पताल में जाकर इलाज करवाएं।
- मरीज का जितनी जल्दी इलाज शुरू होगा, उसे बचाने में सफलता उतनी ही ज्यादा रहती है। लोगों को इस तरह के लक्षण दिखते ही अस्पताल आना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
